Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा की मजबूत चुनावी रणनीति से पहली जून को चित होंगे तिवारी : संजय टंडन

पदयात्रा के दौरान भाजपा उम्मीदवार ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2024

Last updated on: May 29, 2024, 00:00 IST

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की मजबूत चुनावी रणनीति के चलते कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी पहली जून को ही चित हो जाएंगे। कांग्रेस गुटबाजी के चलते चुनाव में पूरी तरह बिखरी हुई है। अब उसके सहयोगी दल आप ने भी हाथ पीछे खींचना शुरू कर दिया है।

पदयात्रा अभियान के तहत सेक्टर-22 और 23 में भाजपा उम्मीदवार ने आमजन से सीधा संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि तिवारी लोगों को गुमराह करके समर्थन हासिल कर सकते हैं, लेकिन उसे वोटों में नहीं बदल सकते हैं, क्योंकि चंडीगढ़ की जनता उनकी असलियत जान चुकी है कि उनका विकास को लेकर कोई विजन नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ का चुनावी रण जीतने के लिए मजबूत रणनीति तैयार की है। पहली जून को भारी मतदान को लेकर मोहल्ला से लेकर वार्ड और बूथ स्तर तक कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। भाजपा की मजबूत रणनीति के सामने कांग्रेस कहीं टिकती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस की आपसी गुटबाजी के चलते बिखराव बढ़ रहा है और उसके सहयोगी दल आप ने भी मनीष तिवारी के चुनाव प्रचार से हाथ पीछे खींच लिए हैं। 

वहीं केंद्रीय मंत्री  स्मृति इरानी ने भी रामदरबार में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस की अंदुरुनी कलह की पोल जनता के सामने खोली है। टंडन ने तिवारी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पलायन वाली छवि को अभी तक धो नही पाए हैं और वह लुधियाना और श्री आनंदपुर साहिब में किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर पाए हैं।

चंडीगढ़ का मतदाता समझदार है, लिहाजा वह मनीष तिवारी के झांसे में नहीं आएगा  और ना ही चंडीगढ़ की जनता तिवारी के झूठे वादों में फंसेगी, क्योंकि जनता समझ चुकी है कि वह संसदीय क्षेत्र से दूसरे संसदीय क्षेत्र में पलायन करते हैं। इसलिए इस बार सिटी ब्यूटीफुल के लोगों ने तिवारी को चुनाव रण में पटखनी देने का मन बना लिया है।

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD