Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस के मुस्लिम नेता नफीस त्यागी हुए भाजपा में शामिल

BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Dr. Nafees Tyagi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 May 2024

Last updated on: May 28, 2024, 00:00 IST

सिटी ब्यूटीफुल वासियों की संजय टंडन सांसद के तौर पर पहली पंसद बन चुके हैं। शहर के हर समुदाय का लोग संजय टंडन का समर्थन कर रहा है। मंगलवार को उस समय संजय टंडन को बड़ी मजबूती मिली जब कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं ने भाजपा का समर्थन किया।

सेकटर-33 पार्टी कार्यालय कमलम में  भाजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष जावेद अंसारी के समक्ष कांग्रेस के जिला शहरी 2 के महासचिव नफीस त्यागी के नेतृत्व में धनास से सैंकड़ों कांग्रेसी  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा  थामा।

इस अवसर पर  अध्यक्ष कुलदीप ने  कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा का विजन भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास की नीति के साथ काम कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के हित में न केवल योजनाएं शुरू की गई हैं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के साधन भी मुहैया करवाए गए हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिमों को बरगलाने का काम किया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को लपेटते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक पयर्टक के तौर पर चंडीगढ़ में आए हैं, उनका चंडीगढ़ के विकास से कोई सरोकार नहीं है। इसका रिकार्ड रहा है, यह एक संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद उसे छोड़ देते हैं। मगर चंडीगढ़वासी समझदार हैं, वे मनीष तिवारी के बहकावे में नहीं आएंगे।

आपकी आवाज पार्टी के अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने मुस्लिम समुदाय से डॉ. नफीस त्यागी, डॉ नाजिम कमर आलम, समसाद भूरा, मोहम्मद इस्लाम को उनके सैंकड़ों साथियों सहित भाजपा में शामिल कराया। प्रेमपाल चौहान ने कहा कि इससे संजय टंडन चंडीगढ़ के सांसद निर्वाचित होंगे, क्योंकि अब चुनाव एकतरफा हो गया है। स्थानीय उम्मीदवार को लेकर लोगों में उत्साह है। प्रेमपाल चौहान ने कहा कि आपकी आवाज पार्टी ने अपना समर्थन भी संजय टंडन की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें देने का फैसला लिया है।

 

Tags: BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Dr. Nafees Tyagi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD