Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह

भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री

Rajnath Singh, Dr. Subhash Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुराली , 28 May 2024

Last updated on: May 28, 2024, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा के पक्ष में कुराली की दशहरा ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित विशाल रैली में देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर पंजाब की जनता को धोखा देने के लिए निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश की तरह पंजाब में भी मोदी की लहर चल रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व के कारण पंजाब और देश के बॉर्डर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत आज विश्व में उस मुकाम पर है जहां सभी देश हमें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और हमारे दुश्मन देश की तरफ नजर उठाने की जुर्रत नहीं करते। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चिंता मत करो, बहुत जल्द पीओके को भी वापस ले आएंगे।

सिंह ने कहा, भारत की ताकत, प्रतिष्ठा और हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब पीओके में हमारे भाई-बहन खुद भारत के साथ आने की मांग करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी धरती पर आतंक की फैक्ट्रियों को खत्म नहीं कर सकता तो हम मदद देने को तैयार हंै। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के दुश्मनों को न केवल अपनी सीमाओं के भीतर बल्कि अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना बॉर्डर के उस पार जाकर भी कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेगी। 

राजनाथ सिंह ने भारत को विश्व शक्ति के रूप में उभरने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि 2014 में देश का रक्षा निर्यात लगभग 600-800 करोड़ रुपये था, आज यह 31,000 करोड़ रुपये के पार चला गया है और अगले पांच वर्षों में, हम इसे 50,000 करोड़ रुपये से अधिक ले जाने की उम्मीद करते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कथित चीनी घुसपैठ पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी देश हमारी एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर चीन भी गड़बड़ करेगा तो उसे भी करारा जवाब देने में देश की सेना सक्षम है।  

रक्षा मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब की जनता से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब की भलाई के लिए भाजपा का जीतना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा पंजाबियों ने हर पार्टी को आजमा लिया है लेकिन उन सभी ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है इसलिए एक मौका मोदी को दें। रैली के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। पूरा पंडाल 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के उद्घोषों से गूंज रहा था। आज की रैली की खास बात यह रही कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग राजनाथ सिंह को सुनने के लिए आए हुए थे। 

 

Tags: Rajnath Singh , Dr. Subhash Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD