Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर हुए एकित्रत,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती

बोले हम मनीष तिवारी के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए हुए हैं एकत्रित

Sanjay Tondon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2024

Last updated on: May 27, 2024, 00:00 IST

भाजपा के अब रहे सभी पूर्व मेयर और डिप्टी मेयरों ने भाजपा के दस साल में हुए रिकार्ड विकास कार्यों का खाका रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को चैलेंज दिया है। पूर्व मेयर सुभाष चावला और रविकांत शर्मा ने कहा कि तिवारी आये दिन भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि पिछले दस साल में चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सांसद किरण खेर द्वारा कोई काम नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि सोमवार को भाजपा के सभी पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर इसलिए एकत्रित हुए हैं कि टिकट मिलने के पहले दिन से मनीष तिवारी झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।तिवारी द्वारा बार बार बोले जा रहे इसी झूठ का पर्दाफाश करने सभी एकत्रित हुए हैं। चावला और शर्मा ने प्रेसवार्ता में सिलसिलेवार चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 2014 से 2024 के बीच सांसद किरण खेर द्वारा कराये गए कार्यों का ब्योरा दिया।

पूर्व मेयर कमला शर्मा, आशा जायसवाल,सर्वजीत कौर,पूनम शर्मा, राजेश कालिया,रविकांत शर्मा, सुभाष चावला, केके आदिवाल, डिप्टी मेयर राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।चावला ने कहा कि तिवारी अपने चुनाव प्रचार अभियान में पहले दिन से दो बातों का जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं कि वह संविधान बचाने के लिए हैं और दूसरा बोलते हैं कि भाजपा ने पिछले दस साल में कुछ नहीं किया।उन्होंने कहा कि आज देश के बड़े शहरों में चंडीगढ़ की गिनती होती है।

उन्होंने कहा कि अभी तक तिवारी ने जिन दो जगह से चुनाव जीते वहां क्या किया,उसका ब्योरा भी एक बार चंडीगढ़ की जनता को दे।चावला ने कहा कि मनीष तिवारी सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं।अगर वह सच्चाई और ईमानदारी से काम करना जानते तो उन्हें अलग अलग लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की नौबत नहीं आती। वह तो एक बार अपने तिवारी सरनेम का फायदा उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर से भी चुनाव लड़ने का इरादा बना चुके थे,लेकिन वहां लोगों ने काले झंडे दिखा कर भगा दिया था,क्योंकि यूपी के लोगों को पंजाब में किए गए उनके कार्यों की जानकारी मिल चुकी थी।

रविकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज मुद्दाविहीन राजनीतिक दल है। इस पार्टी के ईमानदार नेता देश की अलग अलग जेलों बंद हैं। १किरण खेर ने अपने कार्यकाल में काफी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने तिवारी से सवाल पूछा कि चंडीगढ़ में पिछले दस साल में मेडिकल की सीटे क्या कांग्रेस ने बढ़वाई थी ? भाजपा सांसद किरण खेर ने मेडिकल की सीटें 50 से 200 कराने का अहम कार्य किया। इसके अलावा सचिवालय और डीसी आफिस का नया भवन बना,जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को लेकर सिर्फ चर्चा होती थी,लेकिन काम हुए।

चावला ने बताया कि चंडीगढ़ में अतिरिक्त 29 एमजीटी पानी की व्यवस्था कराकर अगले 40 साल की समस्या को खत्म करने का काम भाजपा सरकार में हुआ। मानी माजरा में अंडर पास का निर्माण हुआ,सड़कें और साइकिल ट्रैक बनाया गया,सफाई कर्मचारियों के मुद्दों के साथ कूड़ा कचरा निपटान का प्रबंध किया गया,कोविड के दिनों में भी भाजपा के पार्षद जनता के बीच रहे। 2021 में 102 करोड़ से 13 गांवों का विकास कराया गया था। प्रधानमंत्री की स्कीमों का लाभ चंडीगढ़ को मिला।साढ़े 400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पक्का करने का काम हुआ।

एलईडी लाइटों लगाने के बाद एक करोड़ का बिजली खर्च 50 लाख कम करने का काम हुआ।ट्रिब्यून चौक पर फ्लाइओवर, पुलिस कर्मियों के लिए 1200 फ्लैट,यूटी सचिवालय का नया भवन,पूरे शहर में स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत पूरा शहर सीसीटीवी कैमरे से कवर हुआ। इसके अलावा चंडीगढ़ सेक्टर 17 में अर्बन पार्क बनाया है.वर्ल्ड क्लास हाइमास्क लाइटें,बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। नया ट्रामा सेंटर बनाया गया है,कम्यूनिटी सेंटर,हेल्थ सेंटर,मल्टीपर्पज हेल्थ सेंटर,48 सेक्टर में डाक्टरों के लिेए फ्लैट,इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करके चंडीगढ़ शहर को प्रदूषण से बचाने जैसा अहम कार्य हुआ है।

 

Tags: Sanjay Tondon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD