Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे : डॉ राजीव बिंदल

Rajeev Bindal, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Rajeev Bhardwaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 May 2024

Last updated on: May 10, 2024, 00:00 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज की जनसभा एवं नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिस प्रकार से अल्पसंख्यकों को हक देने की बात की गई है उसे साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं को चलने नहीं देगी, इस पार्टी के नेताओं ने सनातन को खत्म करने की बात कही थी जनता सनातन विरोधियों को कभी वोट नहीं डालेगी।कांग्रेस के नेताओं ने ओबीसी के आरक्षण को मुसलमानों को देने की बात भी की है और इस पार्टी ने भगवान श्री राम का विरोध भी किया था, इसके वरिष्ठ नेता ने राम लला के मंदिर पर ताले लगा दिए थे। 

इन लोक सभा और विधानसभा उपचावों चुनावो में राम विरोधियों की छुट्टी होगी, इससे पूर्व राज्यसभा चुनाव में भी इस पार्टी की हार हुई थी और अब लोकसभा चुनाव में भी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी सच्ची गारंटी है, प्रधानमंत्री ने देश में गरीब कल्याण की गारंटी दी है, इससे पूर्व में कांग्रेस की नेत्री इंदिरा गांधी ने कई बार नारा दिया था कि गरीबी हटाओ पर गरीबी नहीं हटी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 25 करोड लोगों को अपने कार्यकाल में गरीबी रेखा से बाहर निकाला और इसके साथ साथ देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन भी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के मकान बना कर दिए हैं और आने वाले समय में 3 करोड़ और मकान बना कर देंगे। आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की गई और आने वाले समय में 70 वर्ष के ऊपर वाली आयु के लोगों को भी मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

मेक इन इंडिया के माध्यम से देश की शक्ति बड़ी है, आज मोबाइल से लेकर रक्षक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना है। अब तो भारत सबसे बड़ा आयत हब भी बन गया है। हम दावे के साथ कहते है की मोदी की गारंटी ही गारंटी का सर्टिफिकेट है।

 

Tags: Rajeev Bindal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Rajeev Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD