Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

बाहरी देशों से सेब के आयात को रोकने के लिए न्यूनतम क़ीमत तय की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/कोटखाई , 03 May 2024

Last updated on: May 03, 2024, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के विकास के लिए बेहद अहम हैं। नरेन्द्र मोदी  का तीसरा कार्यकाल भारत की ऐतिहासिक बुलंदी का कार्यकाल होगा। मोदी के दो कार्यकाल तो विकास की एक झलक भर हैं। आगामी पाँच साल का ब्लूप्रिंट तैयार है। जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार होगी।जिस तरह से प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं, जनहित की योजनाओं को जिस तरह से लागू किया है।  

आज देश के लोग सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी जैसा नेता हमें तीस साल पहले क्यों नहीं मिला।यह पहली बार हुआ कि जब हर कार्यकाल के बाद नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ती जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी पचास फ़ीसदी की। इसके बाद भी पचास रुपये न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया। जिससे हिमाचल के बाग़वानों को बहुत बड़ी राहत मिली। कांग्रेस की सरकार ने बाग़वानो को ठगने का काम किया है। 

बाग़वानों को सेब के दाम तय करने की गारंटी दी लेकिन सेब बेचना भी मुश्किल हो गया है। नरेंद्र मोदी  तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे यह सिर्फ़ देश ही नहीं दुनिया के लोगों को भी यक़ीन है। तभी आज चुनाव के परिणाम आने के पहले ही दुनिया भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देशों में आमंत्रित किया है। देश विदेश में यह ख्याति नरेन्द्र मोदी के कामों की वजह से हैं। 25 करोड़ से ज़्यादा लोगों को ग़रीबी रेखा से बाहर निकालना हो या 80 करोड़ से ज़्यादा लोगों को राजन मिल रहा है। 

70 साल से ज़्यादा उम्र की लोगों को बिना किसी शर्त के आयुष्मान का लाभ देने की गारंटी दी है। राममंदिर का शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा हमने अपने आँखों से इसी कार्यकाल के दौरान देखीं। कश्मीर बिना आर्टिकल 370 के एक निशान और एक प्रधान के साथ प्रगति की नई कहानी लिख रहा है। ट्रिपल तलाक़ को समाप्त किया, चार करोड़ आवास, पचास करोड़ से ज़्यादा को आयुष्मान के तहत इलाज की गारंटी नरेन्द्र मोदी ने दी है। आगे भी कई बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं जिसेके पूर्व होने का जनता को पूर्ण विश्वास है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। अब तो उनके सबसे बड़े नेता का भी वही हाल है। पहले वह अमेठी से लड़ने वाले थे लेकिन उन्हें अपनी पारंपरिक सीट की ज़मीनी हक़ीक़त का अंदाज़ा हो गया तो अपनी दूसरी पारंपरिक सीट रायबरेली चले गये। क्योंकि वह स्मृति ईरानी से फिर से हारना नहीं चाहते हैं। यह हालत कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की हैं। 

उन्होंने कहा कि कोटखाई के लोगों ने जो मांगा वह दिया। एक ही दिन में दो-दो एसडीएम का दफ़्तर कोटखाई के लोगों की सुविधा के लिए  खोला। फ़ायर स्टेशन से लेकर जिस विभाग के डिवीज़न की माँग की वह सब दिया। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये, उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। 

कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। कोटखाई में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें कहीं।

इस मौक़े पर उनके साथ लोक सभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप, अरुण फ़ाल्टा, राकेश डोगरा, बिलाल शाह, नीलम सरैक, चेतन ब्रागटा, उमेश शर्मा, अनीता ख्लास्टा,  अनिल काल्टा, रावेन्दर चौहान आदि उपस्थित रहे। उन्होंने कोटखाई की जनता से सुरेश कश्यप को रिकॉर्ड वोटों की बढ़त दिलाने का निवेदन किया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD