चेन्नई भेजी गई एनआईए की टीम : शिंदे
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 02 May 2014
Last updated on: May 02, 2014, 00:00 IST
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विवरण संग्रहण टीम चेन्नई में घटनास्थल पर भेज दी है, जहां गुरुवार को रेलगाड़ी में हुए दो विस्फोटों में एक युवती की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार गुरुवार की घटना की जांच कर रही है जिसमें 14 लोग घायल भी हुए थे। उन्होंने पत्रकारों को बताया, "तमिलनाडु सरकार ने एनआईए से जांच करवाने से इनकार कर दिया था और दावा किया था कि राज्य सरकार के अधिकारी घटना की जांच करने में सक्षम हैं। हालांकि, हमने ब्योरा संग्रह करने के लिए एनआईए की टीम भेज दी है।"गृह मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल के 10 बटालियन असम भेज दिए गए हैं जहां दो गांवों में गुरुवार रात उग्रवादी संगठन की अंधाधुंध गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।