Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संजय टंडन ने शहर में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर की शुरुआत

टंडन ने सभी शहरवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं

Sanjay Tondon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2024

Last updated on: Apr 15, 2024, 00:00 IST

“ इस बार की राम नवमी रामभक्तों के लिए एक विशेष महत्व रखती है | 500 वर्षों उपरान्त लाखों भक्त  इस बार भगवान् श्री राम जी के जन्मोत्सव को अयोध्या में उनकी जन्मस्थली पर बने भव्य मंदिर में पहली बार बड़ी धूमधाम से मनाएंगे। इतना ही नहीं इसी दिन विशेष प्रकार की तकनीक से भगवान् जी की प्रतिमा पर सूर्य तिलक का भी आयोजन किया जा रहा है जो कि अपने आप में अनूठा होगा।

ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस प्रकार की पूजा अर्चना को अपनी आँखों से देख पाएंगे। ” ये बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के लोकसभा के प्रत्याशी संजय टंडन ने हिन्दू पर्व महासभा द्वारा श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल शोभायात्रा के दौरान उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने आज सोमवार को सेक्टर 23 के सनातन धर्म मंदिर पर हरी झंडी दिखा कर इस  शोभायात्रा का शुभारम्भ  किया और मंदिर में माथा टेक कर भगवान् श्री राम जी से विजयी होने का  आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी चंडीगढ़वासियों को बधाई प्रदान की। उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानो से हमारी भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति की जड़ों से जुडी रहती हैं और उनकी भगवान् के प्रति आस्था और सुदृढ़ होती है। हमें अपनी भावी पीढ़ी को ये भी समझाना होगा कि जिस प्रकार से हमारे भगवान् श्री राम जी ने मर्यादा का पालन करते हुए आदर्श जीवन जीने की सीख दी उसका अनुसरण करना चाहिए।

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष  वी पी अरोड़ा और महासचिव चन्द्र सूरी, रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक, वाई के सरना , लक्ष्मी नारायण सिंगला, अजय कौशिक, राम धन अग्रवाल,अरुणेश अग्रवाल, बी डी कालरा , कर्नल धर्मवीर, एल सी बजाज, पदम चंद राय, रतनलाल, सुभाष गोयल, राजेंद्र गुप्ता, अनुज कुमार सहगल, जे एल गुप्ता, पंकज गुप्ता, आदर्श कुमार, ललित भाटिया, नरेश अरोड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि संजय टंडन को पटका, गुलदस्ता आदि देकर सम्मानित किया।

इस विशाल शोभायात्रा के बारे में महासभा के अध्यक्ष वी पी अरोड़ा और महासचिव चन्द्र सूरी ने बताया कि ये शोभायात्रा  श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23बी चंडीगढ़ से प्रारंभ की गई जो मार्केट सेक्टर 22 डी, जय शिव त्रवेणी मंदिर सेक्टर 22 डी, श्री सत्यनारायण मंदिर सेक्टर 22सी, मार्केट सेक्टर 22सी, अरोमा चौक, प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 21सी, मार्केट सेक्टर 21डी, मार्केट सेक्टर 20सी- डी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 20, श्री गुगगा माडी संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 20, श्री चैतन्य गोडिया मठ सेक्टर 20, अग्रसेन भवन सेक्टर 30ए, श्री कृष्ण भक्ति आश्रम सेक्टर 30ए, श्री शिव शक्ति मंदिर सेक्टर 30 बी, मार्केट सेक्टर 30, श्री बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 ए, मार्केट सेक्टर 29 से होते हुए श्री बाबा अमरनाथ महावीर शिव मंदिर सेक्टर 29सी में विसर्जित की गई । 

उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा में सभी मंदिरों के सहयोग से 30 से 35 ट्रकों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की सुंदर झांकियां सजा कर उनकी अद्भुत महिमा को वर्णित किया गया। झांकियों से पहले घुड़सवार, मोटरसाइकिल व कारों का काफिला शोभा यात्रा की भव्यता को बढ़ा रहा था। यह शोभा यात्रा नगाड़ा और बैंड बाजे के साथ भगवान श्री राम के भजनों द्वारा गुणगान करते हुए पूरे हर्षोल्लास से निकाली गई। 

इस भव्य शोभायात्रा का स्वरूप चमचमाती एलईडी लाइट से सुशोभित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की सुंदर झांकियों से देखते ही बनता था। यात्रा को सभी प्रभु प्रेमियों व धार्मिक संस्थाओं ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाया । 

इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूर्ण रूप से इसे भव्य बनाने में सहयोग दिया । शहर के निवासियों और श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह पर जलपान, फल ,पकोड़े, दूध, आदि के स्टाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। 

 

Tags: Sanjay Tondon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD