Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ब्लड ग्रुप एक से नहीं, फिर भी किडनी की गई ट्रांसप्लांट

मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एक के बाद एक तीन सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुए जहां ब्लड ग्रुप एक से नहीं थे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 02 May 2014

Last updated on: May 02, 2014, 00:00 IST

एक बड़ी पहल में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एक के बाद एक तीन सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन किए गए जहां मरीजों के ब्लड ग्रुप भी एक से नहीं थे। ओम प्रकाश, संतोष कुमारी और सरोज को किडनी ट्रंासप्लांट के बाद नई जिंदगी मिली जो इससे पहले कई सालों से उनके लिए नामुमकिन सा था। फोर्टिस मोहाली के इन्कंपैटिबल किडनी प्रोग्राम की सर्जिकल डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शिनी रंजन ने यह जानकारी दी कि अब ब्लड ग्रुप समान न होने पर भी सभी ब्लड ग्रुप्स में किडनी ट्रांसप्लांट करना मुमकिन है। डॉ. रंजन ने यूएसए के जॉन्स हॉप्किंस के इन्कंपैटिबल किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर से ट्रेनिंग हासिल की है और इस समय वह देश के इकलौते सर्टिफाइड किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन हैं जो ट्रांसप्लांट के ऐसे पेचीदा केस हाथ में ले सकते हैं।डॉ. रंजन ने बताया कि भारत में हमने हाल फिल्हाल ही ऐसे पेचीदा किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी केस लेने शुरू किए हैं, जबकि विकसित देशों में यह एक रुटीन सा बन गया है। उन्होंने प्रो. रॉबर्ट मोंटगोमरी, जिन्हें इन्कंपैटिबल किडनी प्रोग्राम का पिता भी कहा जाता है, के साथ किए काम के अनुभव को सांझा करते हुए बताया कि ऐसे ट्रांसप्लांट अब एक हकीकत बन गए हैं। इन मरीजों के लिए हमनें 'हॉप्किंस प्रोटोकॉल अपनाया है और हम हॉप्किंस के स्टैंडर्ड के हिसाब से अपनी एंटीबॉडी और प्लासमाफेरेसिस लैब्स भी विकसित कर रहे हैं।

ट्रांसप्लांट नेफरोलॉजिस्ट्स डॉ. एच.जे.एस. गिल और डॉ. अमित शर्मा की मौजूदगी में डॉ. रंजन ने तीनों मरीजों और उनके डोनर्स को मीडिया से मुखातिब करवाया। इन सभी मरीजों को अब अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और वह रुटीन में एक आम किडनी ट्रांसप्लांट प्रापक की तरह अपनी जिंदगी जी रहे हैं।अब तक कोई भी ट्रांसप्लांट मरीज किसी ऐसे व्यक्ति से अंग ले सकता था जिसका ब्लड ग्रुप उससे मेल खाता हो। यदि ब्लड ग्रुप में समानता न हो तो डोनर से लिया गया अंग असुरक्षित और आघात करने योग्य माना जाता था। पर अब इम्यून कंडीशनिंग की प्रक्रिया से प्रापक अलग ब्लड ग्रुप वाले डोनर से किडनी ले सकता है, यह जानकारी डॉ. रंजन ने दी। यह नई प्रक्रिया फिल्हाल देश के चुनिंदा ट्रांसप्लांट सेंटर्स पर ही उपलब्ध करवाई जा रही है। जहां तक बात मरीजों की है, ये तीनों एक महीने से अपने घर पर आम जिंदगी जी रहे हैं।

ओम प्रकाश के लिए किडनी की समस्या रोज की जिंदगी का हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले मेरी किडनी हाई ब्लड प्रेशर की वजह से फेल हो गई और मैं डायलेसिस पर जी रहा था। जब मुझे किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह मिली तो नई दुविधा यह पैदा हो गई कि मेरे पास परिवार में समान ब्लड ग्रुप वाला कोई डोनर नहीं था। आप जब डायलेसिस मशीन पर निर्भर करते हैं तो जिंदगी का काफी वक्त उसी में गंवा देते हैं। यह आपको जीने का मौका तो देती है पर आप इससे बंधे होते हैं और साथ ही खाने-पीने में भी बहुत प्रतिबंध होते हैं।डॉ. रंजन से बातचीत करने के बाद प्रकाशो देवी ने अपनी किडनी ओम प्रकाश को डोनेट करने का फैसला लिया, हालांकि उनका ब्लड ग्रुप टाइप ए है और मरीज का टाइप ओ। प्रकाशो के पास दूसरा रास्ता यह था कि अपने से मिलते-जुलते ब्लड ग्रुप वाले को किडनी दान कर सकती थीं और बदले में ओम प्रकाश के लिए टाइप ओ वाली किडनी ले सकती थीं। सरोज और संतोष के साथ भी कुछ ऐसी ही वेतना थी। इन सभी का ब्लड ग्रुप ओ था और किसी के पास मेल खाता डोनर नहीं था।

डॉ. रंजन ने जानकारी दी कि ट्रांसप्लांट के लिए हमेशा से एक जैसे ब्लड ग्रुप होने जरूरी होते थे। कुल चार तरह के ब्लड ग्रुप होते हैं -ए, बी, एबी और ओ। टाइप ए, ए और ओ के साथ मैच कर सकता था। टाइप बी, बी और ओ के साथ। टाइप एबी का मेल ऐबी, ए, बी या ओ के साथ हो सकता था पर टाइप ओ के लिए टाइप ओ ही अनिवार्य था। और अगर आप किसी दूसरे ब्लड ग्रुप का ट्रांसप्लांट लेते थे तो आपका शरीर पूरी तरह खत्म भी हो सकता था। 1989 में जापानी वैज्ञानिकों ने ए-बी-ओ इन्कंपैटिबल ट्रांसप्लांट पर काम करना शुरू किया। उन्होंने प्लास्माफेरेसिस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जहां वे मरीज के प्लास्मा में से एंटीबॉडी निकालकर प्लास्मा में अलग ब्लड ग्रुप डाल देते थे। 2001 में यूएस के मायो क्लीनिक और जॉन्स हॉप्किंस में प्लास्माफेरेसिस शुरू किया गया और भारत में 2009 में। पिछले दो सालों से यह फोर्टिस कॉम्प्रीहेन्सिव किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर में उपलब्ध है। नेफरोलॉजिस्ट और ट्रांसप्लांट फिजीशियन डॉ. एच.जे.एस. गिल ने बताया कि भारत में यह सुविधा 10 फीसदी से भी कम मेडिकल सेंटर्स में उपलब्ध है।

 

Tags: fortis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD