Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास

 

ईद 2025 होगा सलमान खान की ‘सिकंदर’ के नाम

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sikandar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 12 Apr 2024

Last updated on: Apr 12, 2024, 00:00 IST

ईद 2025 में पावरहाउस परफॉर्मर कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान, जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस साथ मिलकर "सिकंदर" लेकर आने जा रहे हैं। बता दें कि, मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान की अगली फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है, जो की सभी के उत्साह को बढ़ाने के लिए काफी है।

जब से इस जबरदस्त कॉलेबोरेशन की सरप्राइजिंग खबर सामने आई है, तब से सभीं के बीच उत्सुकता का माहौल देखने मिल रहा है। ऐसे में अब जब यह तीनों इंडस्ट्री के महारथी साथ आए हैं, तब यह कहना गलत नहीं होगा की "सिकंदर" फिल्म एक सिनेमेटिक स्पेक्टिकल होने वाली है। बता दें कि फिल्म के नाम के सामने आ जाने से दर्शकों के लिए अगले ईद का इंतजार करना जैसे मुश्किल सा होता हुआ नजर आ रहा है।

"सिकंदर" के साथ पहला मौका नहीं है जब प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सुपरस्टार सलमान खान ने हाथ मिलाया है। बल्कि इनकी जोड़ी ने जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, किक और कई अन्य ऐसी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, किक के बाद दर्शकों द्वारा इनके साथ आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जो की अब जाकर खत्म हो रहा है। 

वहीं, दूसरी ओर बात करें ए. आर. मुरुगडोस की तो यह गजनी, हॉलीडे : ए सोल्डर इस नेवर ऑफ ड्यूटी, और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ही कई हिट देने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म "सिकंदर" का नाम सामने आने के साथ, हर तरफ फैंस और दर्शकों के बीच उत्साह का आगाज हो गया है।

अब, सभी के बीच में फिल्म के बारे में और अधिक जानने पाने की उत्सुकता है। इतना ही नहीं सभी ने अभी से ही फिल्म देखने के लिए दिन गिनना शुरू कर दिया है। तो, तैयार कर लीजिए खुद को एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी यात्रा पर निकलने के लिए, क्योंकि ईद 2025 अब और भी ज्यादा थ्रिलिंग होने वाली है।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sikandar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD