Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पारंपरिक मेलों के पुरातन रूप का संरक्षण होगा सुनिश्चित: उपायुक्त हेमराज बैरवा

धुम्मू शाह मेला में पूजा अर्चना के साथ दंगल का किया शुभारंभ

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Apr 2024

Last updated on: Apr 10, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला के पारंपरिक मेलों के पुरातन रूप का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को पुरातन परंपराओं से अवगत करवाया जा सके। बुधवार को दाड़ी में धूम्मु शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ दंगल का शुभारंभ करने के उपरांत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धुम्मू शाह मेला एक जन आस्थाओं के साथ जुड़ा एक प्राचीन मेला है तथा इस मेले के स्वरूप को बरकरार रखने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे तथा आगामी वर्ष इस मेले को और भव्य रूप प्रदान किया जाएगा।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत में कुश्ती की शुरूआत एक व्यायाम के रूप में हुई, लेकिन यह पेशेवर खेल के रूप में उभरा है, जो भारत को इंटरनेशनल लेवल पर शोहरत दिला रहा है। उन्होंने कहा कि खेलें जीवन को स्वस्थ रखने में अहम योगदान देती हैं तथा युवा पीढ़ी को इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। 

उपायुक्त ने कहा कि खेलों के साथ साथ संास्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला सांस्कृतिक परिषद के माध्यम से लोक कला की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पहले मेला अधिकारी एसडीएम संजीव भोट ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए धुम्मु शाह मेले आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मेले के आयोजन में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। 

इस अवसर पर हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा तथा अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। इस अवसर पर नगर निगम के ज्वाइंट कमीशनर सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार गिरिराज सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD