Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक

 

हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा विजयी होगी, जो भी सामने आएंगें वो धराशायी हो जाएंगे - मंत्री अनिल विज

पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी चल रही है और जो भी इस सुनामी के सामने खड़ा होगा, वो धराशायी होगा- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 24 Mar 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा विजयी होगी, जो भी सामने आएंगे वो धराशायी हो जाएंगें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी चल रही है और जो भी इस सुनामी के सामने खड़ा होगा, वो धराशायी हो जाएगा। श्री विज आज हिसार में मीडिया कर्मियों के सवालों को जवाब दे रहे थे।

लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में न केवल हरियाणा में बल्कि सारे देष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी चल रही है। जिस प्रकार से सुनामी के सामने पडे इत्यादि तहस-नहस हो जाते हैं उसी प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी के नाम की सुनामी के सामने जो भी खड़ा होगा, वो धराशायी हो जाएगा।

‘‘कुछ प्रवासी पक्षी होते हैं जो मौसम के साथ अलग-अलग पेड़ों पर जाते रहते हैं’’- विज

हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह के कांग्रेस में जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘‘कुछ प्रवासी पक्षी होते हैं जो मौसम के साथ अलग-अलग पेड़ों पर जाते रहते हैं ये बहुत पुराना नियम है’’। राजकुमार सैनी के कांग्रेस समर्थन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘इंडी के खडे मत देखे, इनके पड़े हुए देखना 4 जून को’’।

जब आप (केजरीवाल) गिरफ्तार हो गए है तो आपको त्याग-पत्र दे देना चाहिए- विज

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के जेल में जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘ये तो नैतिकता होनी चाहिए कि जब आप (केजरीवाल) गिरफ्तार हो गए है तो आपको त्याग-पत्र दे देना चाहिए। इससे पहले भी जो मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए हैं उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दिया हैं। लेकिन केजरीवाल जी अलग ही मिट्टी के बने हुए हैं। ये राजनीति में आने से पहले जितनी भी बातें करते थे, आज उससे विपरीत कर रहे हैं’’।

‘‘अब केजरी नीति आई है’’- विज

उन्हांने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘पहले हमारी विदूर नीति थी, फिर चाणक्य नीति आई और अब केजरी नीति आई है। यानी पार्टी के वरिष्ठ लोग ऐसे काम करें और जेल में चले जाएं तथा जेल के अंदर से सरकार चलाएं। ऐसा इनका सोचना है और ऐसी इन्होंने नीति बनाई है’’।

‘देष में पहली बार एजेंसियां निर्भीक होकर काम कर रही हैं’’- विज

उन्होंने कहा कि ‘‘ये देश में पहली बार हो रहा है कि एजेंसियां निर्भीक होकर काम कर रही हैं। पहले तो मुख्यमंत्री तो क्या, मुख्यमंत्री के आसपास वालों के पास भी नहीं पहुंच पाती थी। लेकिन अब मुख्यमंत्रियों को भी अंदर किया जाता है जो प्रजातंत्र के स्वस्थ वातावरण की ओर इशारा करता हैं’’। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के जेल जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ हां बिल्कुल, जाएंगे सब बारी-बारी, सबकी है तैयारी’’।

‘‘पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बढिया काम कर रहे थे’’- विज

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के संबंध में पूछ्र गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बढिया काम कर रहे थे और ये हाईकमान की मर्जी हैं कि किससे कहां काम लेना है और काम ले सकते है’’।

‘‘किसी को भी निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि मैं ही निराश नहीं हूं। मैं पार्टी का अनन्य भक्त हूं’’- विज

श्री अनिल विज के मंत्री पद पर न रहने से लोगों में निराशा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘किसी को भी निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि मैं ही निराश नहीं हूं। मैं पार्टी का अनन्य भक्त हूं और पार्टी का काम करना है और जरूरी नहीं कि मंत्री रहते हुए काम कर सकते हैं। विधायक रहकर भी काम कर सकते हैं और विधायक रहते हुए पहले से भी ज्यादा कई गुणा काम करूंगा’’।

‘‘मैंने लोगों की समस्याओं का समाधान किया है और अब बतौर विधायक भी मैं जो कर सकूंगा, मैं करूंगा’’ - विज

अनिल विज द्वारा लोगों की समस्याओं के समाधान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘जितना मैं लोगों की समस्याओं का समाधान कर सका, मैंने किया। मैंने रात के 2 बजे तक भी लोगों की समस्याओं को सुना है और हल किया है। मैंने सोते हुए पुलिस अधीक्षकों को जगाया और लोगों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। जितना मैं कर सकता था मैंने लोगों की समस्याओं का समाधान किया है और अब बतौर विधायक भी मैं जो कर सकूंगा, मैं करूंगा’’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD