Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया

 

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज

अम्बाला छावनी में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई विजय संकल्प यात्रा, बाजारों में फूलों की बरखा एवं पटाखों से यात्रा का भव्य स्वागत हुआ

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा विधायक अनिल विज ने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ अम्बाला छावनी में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत मंगलवार शाम विशाल “विजय संकल्प यात्रा” निकालते हुए की। अंबाला के फारूखा खालसा स्कूल से प्रारंभ हुई विजय संकल्प यात्रा छावनी के कई बाजारों से होती हुई वापिस खालसा स्कूल परिसर पर संपन्न हुई। 

ढोल-नगाड़ों की धुनों पर संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत बाजारों में दुकानदारों द्वारा फूलों की बरखा करते हुए किया गया। अलग-अलग बाजारों में फूलों की बौछार की गई तो कई स्थानों पर पटाखों से आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी की जनता ने जिस प्रकार से हर बाजार व चौक-चौक पर यात्रा का फूल बरसाकर एवं पटाखे बजाकर स्वागत किया उससे लोगों की सोच का पता चलता है कि वह नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए हमारे से भी चार कदम आगे खड़े हैं। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह देश के भविष्य का चुनाव है और इसलिए इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकते हुए कार्यकर्ता मैदान में उतरे। इस बार 400 पार के नारे को सफल करने के लिए हमने आज यह यात्रा का आयोजन किया। अम्बाला लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बंतो कटारिया के अम्बाला छावनी चुनाव अभियान का यात्रा से श्री गणेश किया गया है। हवन से शुरुआत करते हुए इसके बाद जन संकल्प यात्रा निकाली गई। यह चुनाव अभियान का श्रीगणेश है और आने वाले समय में चुनाव प्रचार के और भी कई कार्यक्रम होंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री विज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नामांकन के समय भी भारी संख्या में अम्बाला छावनी से कार्यकर्ता जाएंगे और अम्बाला छावनी का जत्था सबसे बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाकर कमल का फूल अम्बाला लोकसभा में खिलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह देश के भविष्य का चुनाव है और इसलिए इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकते हुए कार्यकर्ता मैदान में उतरे।

भाजपा की 400 कमलों की माला में एक कमल अम्बाला से भी होना चाहिए - बंतो कटारिया

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने पूर्व मंत्री अनिल विज एवं भारी संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि हमें हर घर में जाना है और वोट कमल के फूल पर डलवानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया है कि “अबकी बार 400 पार”, 400 कमलों की जो माला बनेगी उस माला में एक कमल अम्बाला से भी होना चाहिए।

यह मौजूद रहे

इस अवसर पर भाजपा नेता ललित चौधरी, जसबीर जस्सी, राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, श्याम सुंदर अरोड़ा, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा, श्याम सुंदर अरोड़ा, फकीरचंद सैनी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

सब्जी मंडी की तरह हो रहा कांग्रेस में टिकट आवंटन, इसलिए लग रही देरी - पूर्व मंत्री अनिल विज

वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अब तक चुनावी मैदान में नहीं उतारने के प्रश्न पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुकाबले में कांग्रेस पार्टी के पास कोई संगठन नहीं है और कुछ धड़े है जो आपस में भिड़ते रहते हैं। टिकट देने की प्रक्रिया एक पूरी प्रक्रिया होती है। हमारे भाजपा में पन्ना प्रमुख से लेकर वार्ड प्रधान, लोकसभा प्रधान, स्टेट प्रधान पूरा ढांचा बना हुआ है। कांग्रेस को कोई ढांचा नहीं और जैसे सब्जी मंडी में सब्जी का भाव लगता है उसी तरह कांग्रेस में बोलिया लग रही है जो ज्यादा मोल-भाव कर देगा उसे टिकट मिल जाएगी, इसलिए कांग्रेस को टिकट देने में देर लग रही है।

किसी भी हालत में हमें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए - विज

किसानों के विरोध पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश में प्रजातंत्र है और प्रजातंत्र में मतदान से कोई बड़ी बात नहीं की जा सकती। किसान व अन्य सभी अपना प्रचार कर सकते हैं, मगर किसी भी हालत में हमें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। किसान अपना प्रचार करो और हम अपना प्रचार कर रहे हैं। फैसला जनता ने करना है और जनता ने जो फैसला करना है वह समय नजदीक है। इसलिए प्रचार में रोकने वाली बात सही नहीं है।

हमें मर्यादा में रहकर प्रचार करना चाहिए- विज

हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी पर रणदीप सुरजेवाला को चुनाव आयोग के नोटिस पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रकार की बातें करना गलत है और वह सभी को कहना चाहेंगे कि हमारी पार्टियां अलग-अलग हो सकती है, मगर हम सभी इस देश के निवासी है। हमें मर्यादा में रहकर प्रचार करना चाहिए और ऐसा नहीं करना चाहिए कि भविष्य में हम इकट्ठे बैठ न सके।

महाभारत एवं रामायण में युद्ध भी मर्यादा में हुए। इसलिए चुनावी युद्ध में भी मर्यादा न छोड़ी जाए। सभी पार्टियों के पास अपने-अपने शासन काल का बताने के लिए बहुत कुछ है और जनता तुलनात्मक अध्ययन करके वोट डाल देगी। उन्हें पूर्ण यकीन है कि तुलनात्मक अध्ययन के बाद जनता का फैसला हमारे हक में होगा।

मैं सड़क पर बैठकर राजनीति करता हूं और जनता का भाव जानता हूं - विज

हरियाणा में ओपनियन पोल पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम भी अध्ययन करते है और वह सड़क पर बैठकर राजनीति करते हैं और जनता के बीच बैठता हूं और जनता का भाव जानता हूं।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD