Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

शिक्षा में होगा व्यापक सुधार, 9560 करोड़ के बजट का प्रावधान : आशीष बुटेल

राज्य में रोजगार परक शिक्षा पर रहेगा विशेष फोक्स, पायलट आधार पर एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट क्लासेस कार्यक्रम का शुभारंभ

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Feb 2024

Last updated on: Feb 18, 2024, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग) आशीष बुटेल ने कहा कि राज्य बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बजट में सर्वाधिक 9560 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रविवार को धर्मशाला के काॅनिफर होटल में में समग्र शिक्षा के तहत एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट क्लासेस कार्यक्रम का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करते हुए सीपीएस ने कहा कि युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार दिलाने के लिए मार्केट डिमांड के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में वोकेशनल एजुकेशन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति के अनुरूप ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर हो सके। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत, छात्रों  को प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षण प्लेटफार्मों के एकीकरण को मान्यता दी जा रही है ताकि विद्यार्थी अपनी अभिरूचि के अनुसार स्किल को पहचान सकें और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। 

उन्होंने कहा कि राज्य का कांगड़ा पहला जिला है जहां पर पायलट आधार पर एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट क्लासेस कार्यक्रम आरंभ किया गया है।इससे पहले राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट क्लासेस एक पायलट पहल है, जिसे कांगड़ा जिला के कक्षा 9 से 12 तक के 56,529 छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के युवाओं को विभिन्न आजीविका विकल्पों में सफलता के लिए आवश्यक कौशल और मानसिकता से लैस करना है।  

उन्होंने कहा कि एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट क्लासेस के माध्यम से, छात्रों में उद्यमशीलता,अवधारणाओं को सुदृढ़ करने के लिए डिजाइन की गई व्यापक अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करके उनको सशक्त बनाना है, जिससे दीर्घकालिक रूप से कार्यक्रम की स्थिरता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेटर क्लासेस के उदद्ेश्यों को दर्शाती हुई प्रजेंटेशन भी दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD