Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

'आप दी सरकार आप दे दुआर'- कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 20,22, गांव नारा व बसी पुरानी में लगे कैम्पों का लिया जायजा

कहा, कैम्प में दी जा रही सेवाओं से गांव के लोग खुश हैं

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Feb 2024

Last updated on: Feb 17, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार लगातार लोगों की शिकायतों/मसलों को बिना किसी देरी और परेशानी के हल करने के लिए पूरे प्रदेश के गांवों और वार्डों में 'आप दी सरकार आप दे दुआर' कैम्पों का आयोजन कर रही है, जिसका लोगों को काफी लाभ पहुंच रहा है और लोग इन कैम्पों से काफी खुश भी है। यह विचार कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज होशियारपुर के वार्ड नंबर 20, 22, गांव नारा व बसी पुरानी में लगे कैम्पों का जायजा लेने के दौरान रखे। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह स्वयं रोजाना कैम्पों का दौरा कर रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के कारगुजारी का मूल्यांकन किया जा रहा है, वहीं सरकार की लोक कल्याण योजनाओं का लाभ योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए इन कैम्पों में अलग-अलग विभागों की कारगुजारी भी चैक की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं एवं सामान्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए जा रहे हैं और पेंडिंग समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।  

इन कैम्पों में जहां लोग अपने निजी काम निपटा रहे हैं, वहीं गांवों की आम समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है, सड़क, स्कूल, अस्पताल, डिस्पेंसरी, गलियां, नालियां, तालाब, लाइटिंग, नीले कार्ड जैसे मुद्दे भी अधिकारियों तक पहुंचा कर समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने के लिए हैल्पलाइन 1076 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इन शिविरों में जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, दिव्यांग और आश्रित पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन, बिजली बिल का भुगतान, राजस्व विभाग के रिकॉर्ड का सत्यापन, विवाह पंजीकरण शामिल हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र की एक प्रति, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र, फर्द का निर्माण, शगुन योजना आदि प्रमाणपत्रों के प्रतिहस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र के काउंटर साइन, मृत्यु प्रमाणपत्र में परिवर्तन आदि सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर दिव्या. पी, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, वरिंदर शर्मा बिंदू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD