Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

गढ़दीवाला व दसूहा में विधायक राजा व घुम्मण ने पंजाब के इतिहास व विरासत को रुपमान करती झांकियों का किया जोरदार स्वागत

कहा, नौजवान पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोडऩे के लिए लाभप्रद साबित होगा यह शानदार प्रयास

Karambir Singh Ghuman, Dasuya, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jasvir Singh Raja Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा/होशियारपुर , 09 Feb 2024

Last updated on: Feb 09, 2024, 00:00 IST

देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान ‘नारी शक्ति’ व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करती झांकियों का आज गढ़दीवाला व  दसूहा  पहुंचने पर विधायक जसवीर सिंह राजा गिल व विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस, डीएसपी जगदीश राज अत्री  व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

पंजाब सरकार की ओर से विशेष तौर पर तैयार करवाई इन झांकियों में जलियांवाले बाग की घटना, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, बाबा सोहन सिंह भकना, लाला लाजपतराय, शहीद सुखदेव, लाला हरदयाल, सरदार अजीत सिंह, बाबा खडक़ सिंह, मदन लाल ढींगरा, डा. दीवान सिंह कालेपानी जैसी महान शख्सियतों की कुर्बानी व कामागाटा मारु की घटना को दिखाया गया है। 

इसी तरह दूसरी झांकी के माध्यम से नारी सशक्तिकरण (माई भागो की शूरवीरता) व माई भागो आम्र्ड फोर्सिज प्रैपरेट्री इंस्टीच्यूट फार गल्र्ज द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को दर्शाया गया है। इसी तरह तीसरे झांकी के माध्यम से पंजाब की अमीर विरासत व संस्कृति की एक झलक पेश की गई है।

इस मौके पर विधायक जसवीर सिंह राजा गिल व विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब के गौरवमयी इतिहास व विरासत को दर्शाती इन झांकियों को पंजाब वासियों के रुबरु करने के लिए किया गया यह प्रयास बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास व संस्कृति बेमिसाल है और इसको कोई भी कम नहीं आंक सकता। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के लिए तैयार की गई यह शानदार झांकियां, जिसको प्रदर्शित करने की इजाजत नहीं दी गई को पंजाब के लोगों को दिखाने के प्रयासों की सराहना की।  उन्होंने कहा कि इन झांकियों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है कि महान इतिहास व अमीर संस्कृति नौजवान पीढ़ी को अपनी जड़ों के साथ जोडऩे के लिए लाभप्रद होगा। इस मौके पर बड़ी गिनती में लोगों ने झांकियों के साथ तस्वीर खिचवाई व अपनी अमिट याद का हिस्सा बनाया।

वर्णनीय है कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से इन झांकियों को प्रदेश के कोने-कोने में दिखाने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद यह झांकियों शहीद भगत सिंह नगर जिले से 6 फरवरी को देर सांय गढ़शंकर के माध्यम से होशियारपुर जिले की सीमा में दाखिल हुई, जहां गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी के नेतृत्व में इसका शानदार स्वागत किया गया। 

उसके बाद यह सैलाखुर्द, माहिलपुर व चब्बेवाल से होती हुई होशियारपुर शहर में दाखिल हुई है। होशियारपुर शहर में शहीद भगत सिंह चौक पहुंची जहां कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा व जिला प्रशासन की ओर से झांकियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यह झांकियां सरकारी कालेज चौक, प्रभात चौक, टांडा बाईपास व नलोइयां चौक से होते हुए रात हरियाना में स्टे करने के बाद आज सुबह यह हरियाना,  भूंगा, गढ़दीवाला, दसूहा, उच्ची बसी से होती हुई मुकेरियां के लिए रवाना हुई। इसके बाद गुरदासपुर जिले में प्रवेश करेंगी।

 

Tags: Karambir Singh Ghuman , Dasuya , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jasvir Singh Raja Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD