Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला

चंडीगढ़ वासी भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे : डॉ. एस.एस.आहलुवालिया

Dr. S.S Ahluwalia, Dr. Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Feb 2024

चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 30 जनवरी को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के मनोनीत पार्षद और पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह और पार्षदों द्वारा आप और कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की 8 वोट जानबूझकर रद्द करवा कर की गई लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सेक्टर 22 अरोमा होटल से सेक्टर 23 तक कैंडल मार्च निकाला। 

जिसमें पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड  के चेयरमैन एवं सह-प्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एस.एस.आहलुवालिया, वरिष्ठ नेता मीना शर्मा, आभा बंसल, सुखराज संधू, पार्षद कुलदीप कुमार, जसवीर सिंह लाडी, दमनप्रीत सिंह, रामचन्द्र यादव, प्रेम लता, मनोवर, सुमन शर्मा, जसविन्दर कौर, नेहा मुसावत और योगेश ढींगरा के अलावा बड़ी संख्या में वॉलन्टियर शामिल हुए।

डॉ. एसएस आहलूवालिया ने इस मौके पर कहा कि भाजपा  द्वारा 30 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव में अनिल मशीह और अपने पार्षदों के द्वारा जो लोकतंत्र की हत्या की गई है। उसके दोषियों को सजा दिलाने के लिए आज यह कैंडल मार्च निकाला गया है, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम में जबरन अपना मेयर बैठाया है, जो चंडीगढ़ की जनता को अस्वीकार्य है।

उन्होंने आगे कहा कि वह हर रोज चंडीगढ़ शहर के अलग-अलग सेक्टरों में कैंडल मार्च निकालेंगे, जब तक लोकतंत्र के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती। शहर की जनता अब भाजपा के काले कारनामों से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। पिछले कई सालों से नगर निगम में बीजेपी गलत तरीके से अपना मेयर बनाती आ है, लेकिन अब शहरवासी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

Tags: Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD