Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंर्तगत लगाए कैंपों का लिया जायजा

कहा, पंजाब सरकार आम जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए वचनबद्ध

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, AAP Di Sarkar Aap De Dwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर/ होशियारपुर , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य लोगों के घरों के नजदीक उनको सरकारी सेवाएं मुहैया करवाना है, जिसके लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही प्रयत्नशील है। उन्होंने इस दौरान लोगों की पंजाब सरकार की विभिन्न जन कल्याण योजनाओं से भी परिचित करवाया।

गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 व गांव बहमियां में लगे कैंपों में पहुंच कर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इन कैंपों के प्रति जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह है और वे बढ़ चढ़ कर इन कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कैंपों में विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात है और लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से 6 फरवरी से रोजाना यह कैंप शुरु किए गओ हैं।

उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने गढ़शंकर वासियों को अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लगेंगे और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं। इस मौके पर उनके साथ अलग-अलग विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , AAP Di Sarkar Aap De Dwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD