Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के अंदर की वीडियो दिखा आम आदमी पार्टी ने कहा - भाजपा वोट चोर पार्टी है

अनिल मसीह ने तो सिर्फ काम को अंजाम दिया, असली साजिशकर्ता कोई और है, उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए - सनी आहलूवालिया

Dr. S.S Ahluwalia, Dr. Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Feb 2024

आम आदमी पार्टी(आप) मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ चंडीगढ़ में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी नेताओं द्वारा किया जा रहा भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा।भूख हड़ताल में रोज पार्टी के एक पार्षद और चार कार्यकर्ता 24 घंटे अनशन पर बैठते हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया ने मीडिया को संबोधित किया। 

उन्होंने मीडिया को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान की अंदर की वीडियो दिखाते हुए कहा कि इस वीडियो से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोर पार्टी है। वह वोटों की चोरी कर और चुनाव में धांधली एवं गुंडागर्दी कर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि अनिल मसीह ने तो सिर्फ काम को अंजाम दिया है। इस काम का असली साजिशकर्ता कोई और है। उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनिल मसीह के हाव-भाव से साफ लग रहा था कि इस काम को करने के लिए उन्हें उपर से आदेश आया था।

आहलूवालिया ने जो वीडियो मीडिया को दिखाई उसमें अनिल मसीह कैमरे के सामने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को पड़े वोट वाले मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे थे। वह बीच बीच में संशय की स्थिति में कैमरे की तरफ भी देख रहे थे। वहीं भाजपा के कई मनोनीत पार्षद वहां मौजूद विभिन्न मीडिया चैनलों के कैमरामैनों को हटा रहे थे और उन्हें अंदर आने से रोक रहे थे।

आहलूवालिया ने कहा कि इस बार उनकी चोरी पकड़ी गई है। अब वह बच नहीं सकते। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि मेयर चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की। उनकी गुंडागर्दी पर अब सुप्रीम कोर्ट प्रहार करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार हम भाजपा को सबक सीखा कर रहेंगे। आम आदमी पार्टी आंदोलन से पैदा हुई पार्टी हैं। हम धक्काशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब हमने ठान लिया है कि जबतक चंडीगढ़ में धांधली कर बनाया गया भाजपा का नया मेयर नहीं हटता, हम अपना भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

 

Tags: Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD