Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का लिया जायजा

कहा, पंजाब सरकार हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, AAP Di Sarkar Aap De Dwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे यह कैंप ही बताते हैं कि सरकार आम आदमी के प्रति कितनी चिंतित है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं तैयार कर रही है ताकि जमीनी स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, पंजाब औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन डा. हरविंदर सिंह बख्शी. सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिश्नर (शिकायतें) दिव्या.पी, व एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज उन्होंने होशियारपुर के वार्ड नंबर 2, 3, सरकारी स्कूल अज्जोवाल व श्री गुरु रविदास नगर आदमवाल में लगाए गए कैंपों का जायजा लिया, जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह है और वे बढ़ चढ़ कर इन कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कैंपों में विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात है और लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से 6 फरवरी से रोजाना यह कैंप शुरु किए गओ हैं। 

उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने होशियारपुर वासियों को अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लगेंगे और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , AAP Di Sarkar Aap De Dwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD