Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेल 12 से 14 फरवरी तक होंगे

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा खेलों का पोस्टर जारी

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2024

Last updated on: Feb 05, 2024, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा चंडीगढ़ स्थित अपने दफ़्तर में प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2024 का पोस्टर जारी किया गया। डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने बताया कि ज़िले के गाँव किला रायपुर में 12 से 14 फरवरी तक विश्व प्रसिद्ध ग्रामीण ओलम्पिक खेल करवाये जाएंगे। इस बार ग्रामीण ओलम्पिक खेल पंजाब सरकार द्वारा करवाये जाएंगे।

पोस्टर जारी करते हुये कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेलों की पुरातन शान को बहाल करने के लिए वचनबद्ध है और इन खेलों की प्रशासनिक कमेटी को हर तरह का सहयोग दिया जायेगा जिससे आने वाले सालों में और चैंपियन खिलाड़ी पैदा किये जाएँ। कैबिनेट मंत्री मान ने बताया कि तीन दिवसीय मेगा खेल मुकाबलों के दौरान हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, साईकलिंग, दौड़, रस्साकशी आदि के मैच करवाए जाएंगे और नामवर गायकों की तरफ से सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने इन खेलों की लोकप्रियता को नयी बुलन्दियों पर लेजाने के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) अनमोल सिंह धालीवाल और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD