Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन

चंडीगढ़ पुलिस से पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

Dr. S.S Ahluwalia, Dr. Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2024

मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस के नेताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस से मेयर चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मीडिया चैनलों को दिए अपने बयानों में दोनों पार्टियों के पार्षदों और नेताओं ने भाजपा पर मेयर चुनाव में धक्केशाही करने का आरोप लगाया और कहा कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जानबूझकर हमारे आठ पार्षदों के वोट रद्द किए ताकि भाजपा का मेयर बन सके। 

30 जनवरी 2024 का दिन चंडीगढ़ नगर निगम के इतिहास का सबसे काला दिन था। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ सनी आहलूवालिया ने सेक्टर -17 पुलिस थाने में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएचओ से मुलाकात की और उन्हें मेयर चुनाव में धांधली से संबंधित वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सौंपी। उन्होंने इस संबंध में चंडीगढ़ एसएसपी से भी मुलाकात की और अनिल मसीह पर कार्रवाई करने की मांग की।

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ सनी आहलूवालिया ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को भाजपा से सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रणनीति के तहत मेयर चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों को मैनेज किया और दिनदहाड़े चुनाव में धांधली कर अपना मेयर बनाया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षदों ने हाईकोर्ट में एफिडेविट दिया है कि हमने कुलदीप कुमार टीटा को मेयर बनाने के लिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि जब तक धक्के से बनाया गया नया मेयर को हटाया नहीं जाता, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले पर चंडीगढ़ निगम प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने तीन हफ्ते के भीतर चंडीगढ़ प्रशासन को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हाईकोर्ट में नए सिरे से मेयर चुनाव करवाने की गुहार लगाई है।

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने भी चंडीगढ़ नगर निगम के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी वर्कर और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जवाबी करवाई में पुलिस ने चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लबाना समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

 

Tags: Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD