Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जतिन्दर सिंह औलख ने चेयरमैन पंजाब लोक सेवा आयोग और इन्दरपाल सिंह ने राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पद के लिए ली शपथ

Banwari Lal Purohit, Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Jatinder Singh Aulakh, Inderpal Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2024

Last updated on: Jan 29, 2024, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में पंजाब लोक सेवा आयोग के नव-नियुक्त चेयरमैन श्री जतिन्दर सिंह औलख और पंजाब राज सूचना आयोग के नव नियुक्त राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर श्री इन्दरपाल सिंह को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहाँ पंजाब राज भवन में मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई।  

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रम शंकर जिम्पा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह, डीजीपी गौरव यादव, मुख्यमंत्री के डायरैक्टर मीडिया बलतेज सिंह पन्नू, पंजाब लोक सेवा आयोग के मैंबर गुरप्रताप सिंह मान, सुप्रीत घुम्मन और हरमोहन कौर संधू, राज्य सूचना कमिश्नर असित जोली और अमृत प्रताप सिंह सेखों के अलावा सिविल और पुलिस के उच्च प्रशासनिक अधिकारी और नव-नियुक्त चेयरमैन और राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पारिवारिक मैंबर और शुभचिंतक मौजूद थे।  

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब काडर के 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी श्री जतिन्दर सिंह औलख गाँव बरगाड़ी (फरीदकोट) में जन्मे-पले हैं। पंजाब पुलिस में 33 साल सेवाएं निभाने के बाद ए.डी.जी.पी. के रैंक पर इंटेलिजेंस चीफ़ के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। श्री औलख ने पी.पी.एस. नाभा से स्कूली शिक्षा, डी.ए.वी. कॉलेज चंडीगढ़ से बी.ए. (ऑनर्स) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एल.एल.बी. और इतिहास विषय में एम.ए. की डिग्री हासिल की।  

अपने सेवा-काल के दौरान वह अलग-अलग जिलों एस.ए.एस. नगर, संगरूर, रूपनगर, जगराओं, एस.बी.एस. नगर, और खन्ना में एस.एस.पी. के रूप में तैनात रहे। वह पुलिस कमिश्नर अमृतसर और पुलिस कमिश्नर लुधियाना, आई.जी. पटियाला और फिऱोज़पुर रेंज, आई.जी. हैडक्वार्टर और इंटेलिजेंस के तौर पर सेवा निभाने के उपरांत ए.डी.जी.पी. के रैंक पर ख़ुफिय़ा विंग के प्रमुख के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। 

उनको राष्ट्रीय पुरस्कार (विशेष), विशेष सेवाओं के लिए पुलिस मैडल, पुलिस मैडल फॉर मैरीटोरियस सर्विसिज, मुख्यमंत्री मैडल और तीन बार डी.जी.पी. की सराहना डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले प्रसिद्ध एडवोकेट श्री इन्दरपाल सिंह होशियारपुर के निवासी हैं। 

श्री इन्दरपाल सिंह ने कानूनी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और वह ब्रिटिश हाई कमीशन के लिए स्टैंडिंग कौंसिल, पैनल भारतीय यूनियन, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के बार कौंसिल मैंबर चुने गए और इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की बार कौंसिल के उप चेयरमैन चुने गए। उनको 20 अगस्त, 2022 को पंजाब के सीनियर एडीशनल एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्त किया गया था।  

 

Tags: Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Jatinder Singh Aulakh , Inderpal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD