Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan,Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, 75th Republic Day, Republic Day 2024, Republic Day of India, Indian Republic Day, 26 January 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jan 2024

Last updated on: Jan 26, 2024, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के उपरांत, 22-जम्मू व कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट करण गोगना के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।

मार्च पास्ट में सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, हरियाणा पुलिस, राज्य पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन सेवाएं और हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना की टुकड़ियां भारत स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। 

उद्यान विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए। राज्यपाल ने डिजिटल टेक्नोलॉजीज और गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित एचपी डिजिटल-इग्निशन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। जिला शिमला, सिरमौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू, बाल आश्रम टूटीकंडी के अतिरिक्त हरियाणा के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा और पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए। 

जिला स्तरीय पुरस्कार महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी रामपुर, जिला शिमला और प्रभुदास क्लीनिक एवं नर्सिंग होम शिमला को दिया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे भी छोड़े।

लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव, मोहन लाल ब्राक्टा और संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, अन्य वरिष्ठ नागरिक, पुलिस व सैन्य अधिकारियों सहित प्रदेश भर से आए लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , 75th Republic Day , Republic Day 2024 , Republic Day of India , Indian Republic Day , 26 January 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD