Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा के हब के रूप में विकसित होगा नगरोटा विस क्षेत्र: आरएस बाली

सेरथाना स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal CongressCongress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, नगरोटा , 24 Jan 2024

Last updated on: Jan 24, 2024, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बुधवार को  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेराथाना के वार्षिक समारोह में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। नगरोटा बगबां में भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के हर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वचनबद्व तथा निर्धनों तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इससे पहले प्रधानाचार्य डॉक्टर  संदीप अवस्थी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्रों ने उनके समक्ष अनेक सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 50 हजार की राशि स्वीकृत की जबकि स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए छह लाख रूपये तथा पांच सोलर लाइट्स के लिए भी स्वीकृति दी। 

इस अवसर पर चेतन चैहान राष्ट्रीय सचिव कॉंग्रेस, एसडीएम मुनीश शर्मा,, बीएमओ रूबी भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, कांता सरोच,प्रधान सुशील,उपप्रधान कुलभूषण, जिला परिषद सोनिया, विनेश कटोच, रजनीश धीमान, तिलक,सुरेश, कर्म सिंह,जय चंद, हजारा सिंह,  रविंद्र सैनी,ऋतु नागपाल,दिनेश, शशि कुमार विभिन्न,  स्कूलों के प्रधानाचार्य, विद्यालय के अध्यापक, परिजन और बच्चे मौजूद रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD