Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा ए.आई.जी मालविंदर सिंह सिद्धू का साथी बलवीर सिंह गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 24 Jan 2024

Last updated on: Jan 24, 2024, 00:00 IST

पंजाब  विजीलैंस ब्यूरो ने फरार आरोपी बलवीर सिंह निवासी गांव आलमपुर, जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर मालविंदर सिंह सिद्धू, एआईजी, मानवाधिकार, पंजाब पंजाब का करिंदा था। वह उक्त पुलिस अधिकारी के आदेश पर विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और उन्हें पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के लिए विजीलैंस द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और आपराधिक मामले में वांछित था।।

इस संबंध में जानकारी देते  विजीलैंस  ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अदालत से बलवीर सिंह का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है ताकि उसके पास रखे हथियार बरामद किए जा सकें और इस मामले में अन्य लोगों को भी भागीदारीका पता लगाया जा सके। प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ने विजिलेंस जांच के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धारा 7, 7-ए धारा 384, 419, 420, 120-बी, 201 के तहत एफआईआर नंबर 28, दिनांक 30. 10. 2023 को थाना विजिलेंस ब्यूरो, उड़न दस्ता-1, पंजाब, एसएएस नगर में दर्ज किया गया है।

इस मामले में उक्त एआईजी सिद्धू, उनके सहयोगी बलवीर सिंह और अन्य आरोपी शामिल हैं। गौरतलब है कि उक्त मामले में ए.आई.जी. सिद्धू पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान पता चला कि ए.आई.जी सिद्धू ने खुद को गलत तरीके से आईजीपी, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब बताया। जबकि ये पुलिस अधिकारी 2017 के बाद कभी भी विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब में एआईजी या आईजी नहीं रहे हैं।

उक्त आरोपी बलवीर सिंह और अन्य ने मिलकर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करना शुरू कर दिया, ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके और इन शिकायतों को वापस लेने के बदले में उनसे पैसे वसूले जा सकें। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि ए.आई.जी. सिद्धू ने सरकारी गाड़ी 'आर्टिगा' (पीबी-65-ए डी-1905) का दुरुपयोग किया था और गाड़ी का तेल और अन्य खर्च सरकारी खाते से किया था।

उन्होंने उक्त वाहन के उपयोग का कभी भी रिकॉर्ड (लॉग-बुक) नहीं रखा, जो सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी बलवीर सिंह ए.आई.जी. सिद्धू के कहने पर विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति और स्वतंत्रता सेनानियों के कोटे के तहत भर्ती किए गए कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं ताकि उन पर दबाव डालकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके और बदले में रिश्वत ली जा सके, जिसे बाद में उन्होंने, मालविंदर सिंह और अन्य आरोपी आपस में बांट लेते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD