Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

 

प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देना हमारी गारंटी: अभय सिंह चौटाला

हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरियों की गारंटी और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में लांच किया ‘‘इनेलो जॉब कैलेंडर’’, पार्टी का संकल्प पहले ही साल में 1 लाख युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jan 2024

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर सबसे पहले युवाओं को नौकरी की गारंटी के तहत जो 2 लाख 9 हजार नौकरियों के पद खाली पड़े हैं, उन पदों पर प्रदेश के योग्य युवाओं की भर्ती करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नौकरियों का जितना भी बैकलाॅग है वो सभी पूरा करेंगे।  

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी ने हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरियों की गारंटी देते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में  ‘‘इनेलो जॉब कैलेंडर’’ लांच किया है।  ‘‘इनेलो जॉब कैलेंडर’’ द्वारा पार्टी ने संकल्प लिया है कि पहले ही साल में 1 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पहले बजट में ही यह कैलेंडर मंजूर होगा और सभी भर्तियां इस कैलेंडर में लिखित तारीखों के मुताबिक होंगी।

 मार्च 2025 तक ‘ग्रुप डी’ की 40 से 50 हजार भर्तियां, नवंबर 2025 तक ‘ग्रुप सी’ की 40 से 50 हजार भर्तियां, दिसंबर 2025 तक ‘ग्रुप बी’ की भर्ती और अक्टूबर 2025 तक ‘ग्रुप ए’ की भर्ती कर दी जाएगी। साथ ही इनेलो सरकार में पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाएंगे, पहले ही साल में 80 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, सभी कॉलेज, स्कूल, अस्पतालों में रिक्त पदों को 6 महीने के अंदर भरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों पर सिर्फ हरियाणा के युवाओं का हक है और इसके लिए हमारा संकल्प है कि जितनी भी सरकारी नौकरियों के पद हैं उनपर हरियाणा के युवाओं की ही भर्ती करेंगे। जैसे अब इस भाजपा गठबंधन सरकार में ज्यादातर सरकारी नौकरियों में विभिन्न पदों पर हरियाणा से बाहर के लोगों को लगाया जा रहा है उसे बंद करेंगे और हरियाणा से बाहर के लोगों को फार्म भरने की भी इजाजत नहीं देंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD