Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

हरियाणा रोडवेज की बसों पर लगी प्रचार सामग्री मतदाताओं को बढ़चढ़ कर मतदान करने के प्रति कर रही है उत्साहित

Anurag Agarwal, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Haryana, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Haryana, No Voter To Be Left Behind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 May 2024

Last updated on: May 02, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर हरियाणा राज्य परिवहन मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हरियाणा राज्य परिवहन की विभिन्न जिलों के डिपो से निकलने वाली बसें न केवल हरियाणा राज्य बल्कि देश के अन्य राज्यों के मतदाताओं को भी जागरूक करने में मददगार बन रही हैं। 

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री लगाई गई है जो मतदाताओं का ध्यान सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और मतदाताओं को 25 मई मतदान के दिन बढ़चढ़ कर मतदान करने के प्रति जागरूक कर रही हैं। 

उन्होंने बताया लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न बस स्टैंडों से विभिन्न रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग व हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री, बैनर व पोस्टर चस्पा करवाए गए हैं। 

श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इन पोस्टरों में आम जनता से ‘छुट्टी का दिन समझकर घर पर आराम न फरमाइए-मतदान केंद्र पर मतदान करने आइए’, ‘लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर- उंगली पर नीली लकीर ’ जैसे जागरूकता स्लोगन व टैगलाइन के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है। बसों पर लगी प्रचार-सामग्री के माध्यम से आमजन को मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी जा रही है।

 

Tags: Anurag Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Haryana , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Haryana , No Voter To Be Left Behind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD