Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

आरएस बाली की पहल, वरिष्ठ नागरिकों से करवाया उद्घाटन

कहा, विकास में बुर्जुगों का आशीर्वाद और सम्मान जरूरी

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Jan 2024

Last updated on: Jan 23, 2024, 00:00 IST

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रेंक आरएस बाली ने नगरोटा में विकास कार्यों के उद्घाटन वरिष्ठ नागरिकों के कर कमलों से करवाने की नई रिवायत आरंभ की है। मंगलवार को नगरोटा विस क्षेत्र के जन्दराह पंचायत के अंतर्गत खबल खोली में गांव के बुजुर्गों जिनमें प्यार चंद, कौशल्या देवी और अन्य बुजुर्गों से नवनिर्मित रेन शेल्टर का उद्घाटन अपनी मौजूदगी में करवाया। 

इससे पहले भी सितंबर माह में नगरोटा विस क्षेत्र में पांच लाख की लागत से भरोबड़ चैक के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन भी पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वरिष्ठ नागरिकों से करवाया था। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए वरिष्ठ जनों तथा बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद जरूरी होता है इसी के मध्येनजर नगरोटा विस क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास की कार्य योजना भी आम जनमानस के सुझावों के आधार पर ही तैयार की जाएगी ताकि विकास में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा सके।  पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के विभिन्न चैकों के सौंदर्यीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इसके साथ ही  मुख्य चैराहों पर रेन शेल्टर बनाए जाएंगे साथ में लाइट और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें नगरोटा बगबां में टूरिज्म विभाग का होटल भी खोला जाएगा तथा देश का सबसे बड़ा फाउंटेन भी नगरोटा में स्थापित होगा इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे जिसमें बच्चे तथा बुजुर्ग सुबह तथा शाम अपना समय व्यतीत कर सकें। बाली ने कहा कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि नगरोटा विस क्षेत्र एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। 

इसके साथ ही पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस बाली ने मंगलवार दोपहर बाद बालू ग्लोआ में बालू ग्लोआ, खप्पर नाला, घीन, मोरथ जसाई, बड़ोह, सरोतरी,ऊपरली कोठियां, के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका निपटारा किया। उन्होंने बड़ोह में लाइट लगाने की घोषणा भी की है।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग कमल चैधरी, विशाल पत्रवाल, तहसीलदार शिखा राणा, एसडीओ आईपीएच नितिन चनोरिया, एसडीओ सुनील कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपप्रधान संजय, विशाल,फिना राम, रूमा कौंडल, जुल्फीराम और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD