Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

25 जनवरी को रिलीज़ होगा 'आर्टिकल 370' का टीज़र

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Article 370
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jan 2024

Last updated on: Jan 22, 2024, 00:00 IST

बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'आर्टिकल 370' का टीज़र गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'फ़ाइटर' के साथ हर बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यामी गौतम अभिनित यह फ़िल्म एक एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है। आर्टिकल 370  का टीज़र रिलीज़ होते ही यह फ़िल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। 

जबसे यह फ़िल्म का टीज़र डिजिटल मीडिया पर रिलीज़ किया गया है, तबसे ही यह इंटरनेंट पर धूम मचाए हुए है और अब दुनिया भर के दर्शक 25 जनवरी को सिनेमाघरों में इस टीज़र का आनंद उठाएंगे। टीज़र में यामी गौतम और प्रियामणि के दमदार अभिनय ने पहले से लोगों की उम्मीदों को बढ़ा रखा है | फ़िल्म के टीज़र का 'फ़ाइटर' के साथ बड़े स्क्रीन पर प्रीमियर किया जाना इस प्रत्याशा को बरकरार रखेगा। 

आर्टिकल 370 के दिलचस्प बैकग्राऊंड पर आधारित, यह टीज़र घटनाओं के एक रोमांचक क्रम और अविश्वसनीय परिस्थितियों की एक अनूठी झलक पेश करता है, जिसके कारण आर्टिकल 370 को अप्रभावी बनाने का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक परिणाम सामने आया। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर, आदित्य धर की अगली क्रिएशन आर्टिकल 370 एक ऐसी फ़िल्म है जिसमें कभी न देखा गया एक्शन और पॉलिटिक्स देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य सुहास जांभले के साथ मिलकर, एक दमदार कहानी, अनुभवी निर्देशन और एक पावरहाउस कलाकारों के  कॉम्बिनेशन के साथ 'आर्टिकल 370' थ्रिलिंग सिनेमैटिक अनुभवों से भरपूर होगा।

जियो स्टूडियोज़ और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर की ओर से, आर्टिकल 370 एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नज़र आ रही हैं और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Article 370

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD