Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

आशीष बुटेल ने डीएवी पालमपुर में मेधावी छात्रों को नवाजा

बोले... प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Jan 2024

Last updated on: Jan 18, 2024, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज वीरवार को डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार विशेष अतिथि व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश में सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थान भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहें है। डीएवी संस्था भी इनमें शामिल है। उन्होंने कहा कि डीएवी शिक्षा संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। आशीष बुटेल ने कहा कि उन्होंने स्वयं डीएवी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। 

उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी वित्त वर्ष में 18 अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से लैस राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि 18 विधानसभा क्षेत्रों में इन स्कूलों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ⁠17,000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध करवाने का निर्णय सरकार ने लिया है, जिससे तकनीक के माध्यम से वे बच्चों को पढ़ा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में विकास के कार्यों पर लगभग 550 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इससे पहले पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि डीएवी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अच्छी भुमिका निभा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। इससे पूर्व डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य वीके यादव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राज कुमार, पार्षद दिलबाग सिंह, सभी पार्षद, डॉ. एनके कालिया, विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD