Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'बिग बॉस 17' के घर से बाहर हुए समर्थ जुरेल, गर्लफ्रेंड ईशा मालविया का रो-रोकर बुरा हाल

Samarth Jurel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jan 2024

Last updated on: Jan 16, 2024, 00:00 IST

 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल उर्फ 'चिंटू' ने जनता से कम वोट मिलने के कारण रियलिटी शो को अलविदा कह दिया है। शो में 'वीकेंड का वार' के बाद घर से समर्थ का एविक्शन देखा गया। समर्थ को गले लगाते समय उनकी गर्लफ्रेंड और को-कंटेस्टेंट ईशा मालविया की आंखों में आंसू आ गए।

समर्थ ने वाइल्डकार्ड एंट्रेंट के रूप में शो में कदम रखा और घर में तहलका मचा दिया, यह खुलासा करते हुए कि वह और ईशा रिलेशनशिप में हैं। अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, समर्थ ने साझा किया, "शो में मेरी जर्नी सेल्फ-डिस्कवरी, लोगों का मनोरंजन करने और चुनौतियों का डटकर सामना करने के बारे में थी। 

मैंने सुर्खियां बटोरने के सस्ते तरीकों का सहारा लिए बिना घर में अपनी मजबूत पर्सनैलिटी बनायी और ईशा के साथ अपने रिलेशनशिप से परे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।'' एक्टर ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने उकसावे के बावजूद कभी भी घर के नियमों का उल्लंघन नहीं किया और जिस तरह से उनके माता-पिता ने उनका पालन-पोषण किया, उसी के अनुरूप जीवन बिताया।

समर्थ ने कहा, "दर्शकों द्वारा हरी झंडी और मनोरंजन के रूप में मनाया जाना वास्तव में खुशी की बात है। यह दर्शकों के साथ मेरे द्वारा बनाए गए संबंध और मेरे वास्तविक दृष्टिकोण के लिए उनकी सराहना के बारे में बताता है।" शो में वह अपने दिलकश जवाबों, ऊर्जा से भरे डांस मूव्स, अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र की हाजिरजवाब मिमिक्री और शरारती अंदाज के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने कहा, "यह शो फिल्म और टेलीविजन उद्योग के कुछ सबसे बड़े सितारों को देखने का एक सुनहरा अवसर था, ऐसे व्यक्ति जिनका मैं लंबे समय से प्रशंसक रहा हूं।" समर्थ ने साझा किया, "घर में आए हर स्टार मेहमान ने मेरे द्वारा लाए गए मनोरंजन को स्वीकार किया। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों ने मेरे व्यक्तित्व के विविध पहलुओं को देखकर आनंद उठाया है और मैं विभिन्न भूमिकाओं में उनका मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हूं।" उन्होंने कहा, "मेरा सिर ऊंचा हो गया है क्योंकि मैं अपनी ईमानदारी और आत्म-सम्मान के साथ शो छोड़ रहा हूं। मैं उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया।"

 

Tags: TV , Bigg Boss Season 17 , Bigg Boss 17 , Bigg Boss , Bigg Boss 17 Contestant List , Bigg Boss 17 Updates , BB 17 , BB17 , BB 17 Updates , BB 17 News , BB 17 News Today , Bigg Boss 17 News , Bigg Boss 17 News Today , Samarth Jurel Eliminated , Samarth Jurel Bigg Boss , Isha Malviya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD