Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय

 

आप ने दिया बीजेपी को बड़ा झटका

वार्ड 20 से पार्षद गुरचरणजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

Sunny Singh Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jan 2024

चंडीगढ़ में नगर निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले आज बीजेपी को उस समय बड़ा झटका लगा जब वार्ड नंबर 20 से पार्षद गुरचरणजीत सिंह (काला) आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में शामिल हो गए। आप में शामिल होने पर पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन और आप चंडीगढ़ सह-प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया और मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और पार्षद प्रेम लता भी मौजूद रहे।

इस मौके पर बोलते हुए पार्षद गुरचरणजीत सिंह ने कहा कि आप ने पिछले सालों में दिल्ली और पंजाब में काफी जनकल्याण के काम किए हैं। पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किये गये हैं। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है और पिछले दिनों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने 40,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं। आप सरकार की इन जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर ही वे आज आप में शामिल हुए हैं और आने वाले समय में वे आप की नीतियों को चंडीगढ़ के लोगों के घर-घर तक पहुंचाएंगे।

डॉ. एसएस आहलूवालिया ने इस मौके पर कहा कि चंडीगढ़ शहर के आम लोग और बड़े नेता आप की अच्छी नीतियों से काफी प्रभावित हैं, जिसके चलते आज हर कोई आप से जुड़ना चाहता है। इसी का नतीजा है कि चंडीगढ़ के वार्ड 20 से पार्षद गुरचरणजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में आप के उम्मीदवार जीतेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पुरानी पार्टियों की गलत नीतियों के कारण शहरवासियों को काफी नुकसान हो रहा है। आप का नगर निगम का मेयर बनने पर शहर का सर्वांगीण विकास किया जायेगा और शहर में अच्छा माहौल बनाया जायेगाे। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की जनता इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जिताकर संसद भेजेगी।

 

Tags: Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kulwant Singh Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD