Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर से ड्रोन के द्वारा फेंका 2 किलो आईस ड्रग, एक चीनी पिस्तौल बरामद; एक काबू

गिरफ़्तार दोषी पाक आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में था-डी.जी.पी. गौरव यादव

Commissioner Police Amritsar Gurpreet Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Jan 2024

Last updated on: Jan 04, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के दौरान सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नैटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने 2 किलो आईस ड्रग (मेथामफेटामाईन) बरामद करने के उपरांत मुख्य दोषी को गिरफ़्तार करके पाकिस्तान आधारित समग्गलरों द्वारा सरहद पार से चलाए जा रहे नशा और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है।  

पंजाब के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहाँ यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पकड़े गए समग्लर की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर मान निवासी गाँव गग्गड़माल अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने आईस ड्रग की खेप को ज़ब्त करने के अलावा उसके कब्ज़े से एक अति-आधुनिक . 30 बोर का चीनी पिस्तौल और पाँच जिंदा कारतूस भी बराामद किए हैं।  

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार मुलजिम पाकिस्तान आधारित तस्कर पठान और आमेर के सीधे संपर्क में था, जो उसे ड्रोन के द्वारा सरहद पार से आईस ड्रग्ज़ और हथियार सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम राज्य भर में आईस ड्रग्ज़ की सप्लाई करते थे, जबकि उसके पिछले और अगले संबंधों के बारे में जानकारी पता लगाने के लिए जांच जारी है।  

अधिक विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने राज्य में पाक- आधारित समग्लरों द्वारा भारी मात्रा में आईस ड्रग और हथियारों की खेप लाने की कोशिश संबंधी भरोसेयोग्य सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही करते हुए डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा और एसीपी वैस्ट कमलजीत औलख की निगरानी अधीन सी.आई.ए. स्टाफ-1 से पुलिस टीमों ने छेहरटा क्षेत्र में व्यापक ऑपरेशन किया।  

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने मुलजिम सिमर मान को उस समय काबू कर लिया, जब वह इस खेप की डिलीवरी करने के लिए किसी व्यक्ति का इन्तज़ार कर रहा था।  सी.पी. भुल्लर ने बताया कि ड्रग सप्लायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अगली जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों द्वारा अब तक प्राप्त किये गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।  

इस सम्बन्धी केस एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 और 22 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अमृतसर कमिश्नरेट के थाना छेहरटा में एफ.आई.आर. नं. 2 तारीख़ 3.1.2024 को दर्ज किया गया है। जि़क्रयोग्य है कि हेरोइन की व्यापारिक मात्रा 250 ग्राम है, जब कि आईस ड्रग की व्यापारिक मात्रा 50 ग्राम है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Gurpreet Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD