Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

आशीष बुटेल ने 110 मेधावी छात्रों को बांटे टैबलेट

बोले.... बच्चों के समग्र विकास के लिए खुलेंगे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

Ashish Butail
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Jan 2024

Last updated on: Jan 04, 2024, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने आज वीरवार को शहीद राकेश कुमार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चचियां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर छात्रों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कार्यक्रम में दसवीं तथा बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले 110 मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरित किए। 

उन्होंने कहा कि राज्य में श्रीनिवास रामानुज योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह टैबलेट बच्चों को उनकी शिक्षा में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे उन्हें पढ़ाई करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिला कांगड़ा में सरकार द्वारा कुल 1997 विद्यार्थियों को यह टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि शहीद राकेश कुमार, शहीद संजय कुमार तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे पी.सी कपूर इस विद्यालय से पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसे महानुभावों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। सीपीएस ने कार्यक्रम में उपस्थित अमर शहीद राकेश कुमार के परिवारजन तथा अन्य वीर बलिदानियों के परिजनों को नमन किया।

बुटेल ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार शिक्षा क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्टेट ऑफ दी आर्ट राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया प्रगति पर है। बुटेल ने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ इन स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास के लिए खेल तथा अन्य को-करिकुलर गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए सरकार द्वारा 40000 डेस्क दिए जाएंगे। इससे पहले प्रधानाचार्य सुरिंद्र कपूर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यालय की मांगों को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा की और विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपनी ओर से 21 हजार रूपये देने की घोषणा की। 

उन्होंने वर्ष भर शिक्षा और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इस दौरान पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक, पूर्व प्रधान राख विनोद, एसएमसी प्रधान रवि ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मदन दीक्षित, पूर्व जिला परिषद यशपाल वालिया, कमला कपूर सहित स्कूल के अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD