Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

पशु पालकों के लिए आरंभ की 500 करोड़ की दूध गंगा योजना : आशीष बुटेल

सीपीएस ने कँडवाड़ी में कॉफ रैली बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

Ashish Butailat Palampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 03 Jan 2024

Last updated on: Jan 03, 2024, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने सरकार पशु पालकों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है और दूध और दुग्ध उत्पादों से पशु पालकों की आय में बढ़ोतरी के नए एवम वैज्ञानिक तरीके खोज रही है जिससे कि बेरोजगार और शिक्षित युवा इस व्यवसाय की तरफ आकर्षित हों और पशु पालन इन युवाओं के लिए आय का साधन बन सके ।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने बुधवार को कंडवाड़ी में प्रोजेनी टेस्टिंग जर्सी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कॉफ रैली में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने पशु पालकों के लिए 500 करोड़ रूपये की दूध गंगा योजना आरंभ की गई है जिसके तहत गांवों से दूध एकत्रित कर कलस्टर स्तर पर चिलिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी गारंटियों को चरणबद्व तरीके से पूरा करेगी तथा आम जनमानस की सुविधाओं के लिए बेहतरीन कदम  उठाए जाएंगे। बुटेल ने कहा कि कंडवाड़ी में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा इसके साथ ही कुल्हाणी तथा सपेरू से पडियार खर वाया सरसौला, कलौरी माता से कठियार-गजियाड़ा तक सड़क निर्माण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में 2 श्रेणियों में 0 से 6 माह और 6 से 12 माह की  बछड़िओं में  कुल 50 बछड़िओं के बीच में प्रतिस्पर्धा हुई।  

0 से 6 माह के वर्ग में कण्डबाडी के देश राज की जर्सी बछड़ी प्रथम आई। गंगो देवी ननाहर , रजनी देवी गहर  की  बछड़ियां  क्रमशः द्वितीय, तृतीय पुरस्कार जीतने में सफल रहीं।  6 से 12 माह की श्रेणी में श्री विजय कुमार  सलियाना की जर्सी बछड़ी  प्रथम , नैन से शक्ति चँद की बछड़ी  द्वितीय,संसार चँद कण्डबाडी की बछड़ी तृतीय पुरस्कार जीतने मे सफल रही ।मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह ,नकद पुरस्कार ,50 किलो फीड ,कैल्शियम ,प्रशस्ति पत्र और अन्य पशु उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए।

इससे पहले सहायक निदेशक डा अनीश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के मंडलाध्यक्ष श्री त्रिलोक जी , लोकेन्द्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य श्रेष्ठा ,अमर सिंह, अजीत, निशा, शशिपाल, अमरनाथ सेठी, कुल्तार, विजय वालिया   ,राजेंदर, प्यार चँद प्रधानाचार्य मनोहर लाल ,उपनिदेशक डॉ लाल गोपाल, डॉ राजेश राणा ,वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पालमपुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD