Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब सरकार परंपरागत खेल को जीवित रखने के लिए प्रयत्नशील : बलकार सिंह

कैबिनेट मंत्री ने टांडा के गांव झांवा में आयोजित बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

Balkar Singh AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा/होशियारपुर , 20 Dec 2023

Last updated on: Dec 20, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब बलकार सिंह ने आज टांडा के गांव झांवा में स. महिंदर सिंह खूह वालों की याद में करवाए गई बैलगाड़ी दौड़ की करवाई गई प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान इलाका वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैलों की दौड़ प्रतियोगिता एक परंपरागत खेल है और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही हैं। 

उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ एक सांस्कृतिक गतिविधि है और इस दौड़ के माध्यम से किसान अपने बैलों की क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। इस दौरान उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ और पंजाब के किसानों के बीच एक अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि किसानों का यह रोमांचक खेल जीवित रहना चाहिए क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताओं से जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है वहीं किए गए प्रयासों से संतुष्टि भी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से गोवंश पालने की पुरानी परंपरा को बढ़ावा मिलेगा और युवा पीढ़ी में गोवंश के प्रति लगाव पैदा होगा।

बलकार सिंह ने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ आज लगभग विलुप्त होने की कगार पर है क्योंकि अब लगभग खेत में काम करने के लिए बैलों का प्रयोग करने का चलन समाप्त हो गया है और अधिकतर किसान अपने खेती के लिए अब ट्रैक्टर व नए आधुनिक साधनों के माध्यम से खेती कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने अब गाय व अन्य जानवर पालने कम कर दिए हैं। 

हालांकि जो लोग इस प्रतियोगिता के शौकिन है, वे अभी भी बैलों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं और विशेष रुप से इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी अपनी ऐसी पुरानी परंपरागत खेल को जीवित रखने के लिए प्रयत्नशील है।

इस मौके पर इंद्रजीत सिंह झावर, कुलवंत सिंह गिल, सर्बजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जतिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, राजविंदर तलवंडी, बूटा, अमरपाल के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।  

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Balkar Singh , Tanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD