Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश की प्रगति के लिए कार्य करने से ही भारत विश्व गुरु बनेगा : बनवारी लाल पुरोहित

प्रत्येक नागरिक को भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए - राज्यपाल

Banwari Lal Purohit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब (जटाणा ऊंचा) , 19 Dec 2023

Last updated on: Dec 19, 2023, 00:00 IST

पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव जटाना ऊंचा, तहसील खमाणों में पहुंची 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों ने भारत के विकास में सहयोग करने का संकल्प भी लिया।

श्री बनवारी लाल पुरोहित ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना जरूरी है और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज के सभी वर्गों को योजनाओं के बारे में जागरूक करें। जब समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक होगा तभी देश विकसित होकर विश्व गुरु बनेगा। 

इसी उद्देश्य से तैयार की गई भारत संकल्प यात्रा अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रही है। उन्होंने गांव की महिलाओं को सरकार की बैंक ऋण संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभ और जागरूकता से महिलाएं अपना खुद का बड़ा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। उन्होंने लिज़ैट पापड़ का उदाहरण देकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया, जिसकी शुरुआत केवल पांच महिलाओं ने की थी जिनका नाम आज हर कोई जानता है। 

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए उन्हें नशे से बचाना जरूरी है और प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक होना होगा।इस अवसर पर फतेहगढ़ साहिब की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती परनीत शेरगिल सहित भारत सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों ने भी सरकार को धन्यवाद देते हुए अपने दिल की भावनाएं सांझा की।

इस दौरान माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में विकसित भारत का संकल्प लिया गया तथा 'मेरी कहानी, मेरी ज़बानी' के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के विचार भी सुने गये। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।'विकसित भारत संकल्प यात्रा' भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहल है। इसके तहत केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन बनाई जा रही हैं और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही इन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है। 

इस यात्रा के दौरान विशेष रूप से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, ड्रोन से खेतों में छिड़काव आदि के साथ-साथ प्रदान की जा रही सभी योजनाओं, सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।आज इस कार्यक्रम से पहले माननीय राज्यपाल ने लुधियाना के लल कलां गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी भाग लिया।

 

Tags: Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Viksit Bharat Sankalp Yatra , VBSY , Information Education and Communication , Meri Kahani Meri Zubani , DC Fatehgarh Sahib , Parneet Shergill , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD