Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने शहीद अमरीक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का चैक सौंपा

देश की ख़ातिर अपनी जानें गंवाने वाले शहीदों का समूचा मुल्क कर्ज़दार है - मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Maur, Bathinda, Vikas Rally
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोड़ (बठिंडा) , 17 Dec 2023

Last updated on: Dec 17, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले भारतीय फ़ौज के जवान अमरीक सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा।  शहीद के पिता गुरजंट सिंह को चैक सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरीक सिंह गाँव झंडूके का रहने वाला था और उसने झांसी ( उत्तर प्रदेश) में तैनाती के दौरान धरती माता की सेवा करते हुये शहीदी प्राप्त की। 

उन्होंने कहा कि इस जवान की तरफ से देश के लिए दिये गये महान बलिदान के सम्मान के तौर पर परिवार को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूचा देश इन शहीदों का कर्ज़दार है, जिन्होंने देश और इसके लोगों के ख़ातिर अपनी जानें कुर्बान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह विनम्र सा प्रयास देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए धरती माँ के इन पुत्रों के कीमती योगदान के सम्मान के तौर पर है। 

देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार का प्रारंभिक फर्ज है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद के परिवार को यह वित्तीय सहायता, राज्य सरकार की तरफ से सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अनुसार है। 

अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सैनिकों के महान बलिदान को मान्यता देने के लिए पंजाब सरकार की कोशिशों की सराहना की। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सेवा के दौरान शहीद हुए हथियारबंद बलों के जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के उलट है, जहाँ शहीद जवानों के परिवारों को एक पैसे की भी आर्थिक सहायता या सम्मान न देकर शर्मसार किया जाता है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Maur , Bathinda , Vikas Rally

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD