Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में की शिरकत

सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है- मेघवाल

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Viksit Bharat Sankalp Yatra, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Dec 2023

Last updated on: Dec 17, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में शामिल हुए। अमृतसर के सोहियां कलां गांव में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है, जिसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाना और सुझाव लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं। श्री मेघवाल ने कहा कि यह यात्रा देश की ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न इलाकों में जायेगी।

इस अवसर पर भारत सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा राज्य सरकार के कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। विशेष रूप से डिज़ाइन की गई ये IEC (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन भारत सरकार के प्रमुख कल्याण कार्यक्रमों का संदेश फैलाने के लिए पठानकोट और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगी।

इस मौके पर लोगों को एक ओर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया, वहीं कृषि के विकास को दर्शाने वाले ड्रोन भी प्रदर्शित किये गये, जिसका लाभ उठाकर किसान अपने उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं।  इसका उद्देश्य जैविक खेती करने वाले किसानों के साथ रचनात्मक संवाद के साथ-साथ प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देना है। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयुष्मान भारत; पीएजेएवाई प्रधानमंत्री बालिका कल्याण अन्न योजना; दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन; प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण); प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना; प्रधानमंत्री विश्वकर्मा; प्रधानमंत्री किसान सम्मान; किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी); प्रधानमंत्री पोषण अभियान; हर घर जल - जल जीवन मिशन; गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व); जन धन योजना; जीवन ज्योति बीमा योजना; सुरक्षा बीमा योजना; अटल पेंशन योजना; प्रधानमंत्री प्रणाम; नैनो उर्वरक आदि योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी जा रही है। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे। यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना-प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Viksit Bharat Sankalp Yatra , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD