Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन - सुरिंदर सिंह धालीवाल

ज़िले के लोगों द्वारा विकसित भारत के लिए लिया गया संकल्प

Punjab Admin, ADC Fatehgarh Sahib,  Viksit Bharat Sankalp Yatra, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 14 Dec 2023

Last updated on: Dec 14, 2023, 00:00 IST

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण रूप से प्राप्त करने और विकसित भारत में देश के नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया था। इस यात्रा को पूरे पंजाब में भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह जानकारी अतरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास ) सुरिंदर सिंह धालीवाल ने दी। 

उन्होंने बताया कि इन दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वैन ज़िले  के विभिन्न गांवों में जा रही हैं। इन वैनों के भ्रमण के दौरान जहां लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ी सामग्री दी जा रही है, वहीं जागरूकता वीडियो भी दिखाए जा रहे हैं।  इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ प्रचार-प्रसार के लिए नहीं है बल्कि इसका एक मुख्य उद्देश्य देश के विकास में नागरिक भागीदारी को बढ़ाना भी है। इसी उद्देश्य के तहत लोग विकसित भारत का संकल्प ले चुके हैं।

इस यात्रा के दौरान किसानों को ड्रोन के जरिए खेत में नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर विशेष डेमो भी दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश की महिलाओं को शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने  और आय के अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध होंगे। इससे किसानों को ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक बहुत कम कीमत पर मिल सकेगी, जिससे समय, दवा और खाद की बचत होगी।

सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे, इस उद्देश्य के तहत ज़िले में चल रही भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड भी जारी किए गए हैं। इस यात्रा के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थी काफी खुश नजर आ रहे हैं और लोगों ने  'मेरी कहानी मेरी जुबानी' तहत योजनाओं का लाभ मिलने पर सरकार को धन्यवाद देते हुए अपने दिल भावनाएं साझा की हैं।

 

Tags: Punjab Admin , ADC Fatehgarh Sahib , Viksit Bharat Sankalp Yatra , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD