Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी तेजी से कार्य कर रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने बहादुरपुर में आंखों के चैकअप कैंप का किया उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Dec 2023

Last updated on: Dec 05, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है और लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आम आदमी क्लीनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

वे बहादुरपुर चौक के नजदीक परमजीत सिंह सैनी हालैंड वालों की ओर से हर वर्ष लगाए जाने वाले आंखों के चैकअप कैंप के उद्घाटन के दौरान उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालैंड के रहने वाले हमारे एन.आर.आई भाई परमजीत सैनी की ओर से हर वर्ष यह आंखों का नि:शुल्क चैकअप कैंप लगाया जाता है, जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की में एन.आर.आईज का विशेष योगदान है, जो कि समय-समय पर पंजाब की तरक्की में हर संभव सहयोग करते हैं। 

उन्होंने कहा कि आंखों के इस चैकअप कैंप के अलावा जिन मरीजों के आंखों के आप्रेशन की जरुरत है, उनका नि:शुल्क आप्रेशन भी करवाया जाएगा। उन्होंने परमजीत सैनी के भाई कृष्ण सैनी व भाभी सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक कार्य में यह दंपति हमेशा बढ़ चढ़ कर आगे रहती है। इस मौके पर परमजीत सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                           

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD