Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

 

आम आदमी पार्टी को लगा झटका, दो दर्जन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

अभय सिंह चौटाला ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कर इनेलो में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया, सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और जल्द ही पार्टी को मजबूत करने के लिए उनको जिम्मेवारी दी जाएगी

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Nov 2023

बुधवार को आम आदमी पार्टी को उस समय झटका लगा और इनेलो को मजबूती मिली जब आम आदमी पार्टी के करनाल जिला के उपाध्यक्ष अजित सिंह, करनाल जिला महिला सचिव उषा रानी और सर्कल इंचार्ज होशियार सिंह समेत दो दर्जन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौैटाला के नेतृत्व में इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ इनेलो में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार, दर्शन सिंह, धर्मपाल कश्यप, वैभव नीलोखेड़ी, राहूल नीलोखेड़ी, दिनेश नीलोखेड़ी, किसान यूनियन के हलका प्रधान अरविंद, मा. किताब सिंह, रणजोर, चौ. सुल्तान सिंह, कुलबीर, अमरेंद्र, सिन्टू कुमार, चौ. गांधीराम बोहला, रोहतास बाल्मिकी, सोमेश कुमार, नरेश फौजी, मा. कर्ण सिंह एवं बुधराम बैडशाल रहेे। अजित सिंह ने कहा कि हम सभी ने इनेलो में शामिल होने का यह निर्णय बड़े सोच समझ कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा-जजपा ने हरियाणा को तबाह करके रख दिया है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, युवा, बुजुर्ग समेत सभी वर्ग मौजूदा भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद दुखी हैं और कांग्रेस के दस साल के राज को भी देखा है जब कांग्रेस ने भी हरियाणा को दोनो हाथों से लूटा था। वहीं आम आदमी पार्टी दोगली नीति अपना रही है और एसवाईएल पर पंजाब में एक बूंद पानी का नहीं देने की बात और हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाने की बात कहती है। ऐसे में इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला पूरे देश मे एकमात्र विधायक थे जिन्होंने तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए इस्तीफा दिया और उनके द्वारा विधानसभा के अंदर और विधानसभा के बाहर जोरदार ढंग से जनहित के उठाए गए मुद्दों और 7 महीने लगातार की गई परिवर्तन पदयात्रा से प्रभावित होकर सभी ने इनेलो में शामिल होने का प्रभावी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी लगाएगी सभी लोग इनेलो पार्टी के एक सच्चे सिपाही बनकर उसका निर्वहन करेंगे।

अभय सिंह चौटाला ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कर इनेलो में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और जल्द ही पार्टी को मजबूत करने के लिए उनको जिम्मेवारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के आज के बिगड़े हुए हालातों को देखते हुए लोग सिर्फ इनेलो पर ही भरोसा जता रहे हैं और कांग्रेस की सच्चाई सभी के समने आ चुकी है कि कैसे भूपेंद्र हुड्डा अपने सीबीआई के केसों से बचने के लिए भाजपा की गोद में बैठे हुए हैं। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होते हुए भी भाजपा की बी टीम बनकर प्रदेश के लोगों को धोखा दे रही है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD