Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास

 

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Salman Khan, Katrina Kaif, Govinda, Riteish Deshmukh, Ramesh Taurani, Ramesh Taurani Diwali Bash, Ramesh Taurani Diwali Party, Ramesh Taurani Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2023

Last updated on: Nov 08, 2023, 00:00 IST

फिल्म निर्माता और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में सलमान खान, कैटरीना कैफ, रितेश और जेनेलिया देशमुख, गोविंदा के साथ कई कलाकार नजर आए।सलमान अपने सिग्नेचर स्वैग में नजर आए और उन्होंने मस्टर्ड येलो शर्ट और मैचिंग डेनिम रिप्ड जींस पहनकर पार्टी में एंट्री की। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक बूट्स से पूरा किया।

कैटरीना बहुरंगी लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं और इसके साथ भूरे रंग का फुल स्लीव्स ब्लाउज और दुपट्टा था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और चमकीले झुमके पहने। कैटरीना ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप्स और बिंदी से लुक को पूरा किया। रितेश और जेनेलिया सफेद पहनावे में नजर आए।गोविंदा अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ पार्टी की शोभा बढ़ाते नजर आए। पूरा परिवार काले एथनिक परिधान पहने हुए था।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन का रीयूनियन भी हुआ। पपराजी द्वारा क्लिक किए जाने के दौरान दोनों ने अपना ब्रोमांस दिखाया। एथनिक परिधान में दोनों बेहद आकर्षक लग रहे थे।पार्टी में जैकी श्रॉफ व्हाइट आउटफिट में हाथों में पौधा लिए नजर आए।पार्टी में कुणाल खेमू और सोहा अली खान, फिल्म निर्माता डेविड धवन, नुसरत भरुचा, इब्राहिम अली खान, पूजा हेगड़े, राज कुंद्रा और करिश्मा तन्ना भी मौजूद थे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Salman Khan , Katrina Kaif , Govinda , Riteish Deshmukh , Ramesh Taurani , Ramesh Taurani Diwali Bash , Ramesh Taurani Diwali Party , Ramesh Taurani Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD