Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नर सहित पूरा प्रशासन फील्ड में उतरा

डिप्टी कमिश्नर ने गढ़शंकर के गांव डगाम में खेत में लगी आग को जाकर बुझवाया

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Burning Stubble, Stubble Burning, Latest News on Stubble Burning, Stubble Burning News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Nov 2023

Last updated on: Nov 06, 2023, 00:00 IST

जिले में पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए पिछले कुछ दिनों से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल सहित पूरा जिला प्रशासन फील्ड में उतरा हुआ है और ब्लाक स्तर पर जाकर गांवों में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरुक कर रहा है। इसी कड़ी में डिप्टी कमिश्नर ने आग गढ़शंकर उप मंडल के गांव डगाम, देनोवाल खुर्द व भज्जलां का दौरा किया क्योंकि इन गांवों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई थी। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान जब गांव डगाम का दौरा किया तो देखा कि एक खेत में पराली को आग लगी हुई थी। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनी गाड़ी रुकवा कर अपने साथ अधिकारियों, स्टाफ व संबंधित किसान को लेकर आग बुझाई व उसे दोबारा ऐसा न करने को कहा। उन्होंने गांव के किसानों को बुलाकर समझाया कि किस तरह पराली को जलाने से जमीन के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

इसके बाद उन्होंने गांव देनोवाल कलां का दौरा किया जहां रविवार आग लगाने के घटनाएं सामने आई थी। उन्होंने किसानों की बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी व मशीनरी न मिलने संबंधी उनकी मांग का मौके पर ही हल करवाया। इसके बाद उन्होंने गांव भज्जलां में उन किसानों के खेतों का भी दौरा किया, जिनकी ओर से पराली को बिना आग लगाए सुपर सीडर की मदद से गेहूं की बुआई की जा रही थी।

कोमल मित्तल ने किसानों को पराली को आग न लगाकर इसको अलग-अलग तरीकों के साथ प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए अपने जिले में मौजूद मशीनरी की मदद से इसका योग्य प्रबंधन करने पर जोर दिया। उन्होंने समूह एस.डी.एम्ज, कलस्टर अधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की हर संभव मदद व खेतों के लगातार दौरे के निर्देश दिए ताकि जिले में पराली को आग लगाने की घटनाएं न हो।

उन्होंने किसानों को ब्लाक में स्थापित कस्टम हायरिंग सैंटर में उपलब्ध पराली प्रबंधन मशीनरी का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की व किसानों को जिला प्रशासन के पराली प्रबंध अभियान में भरपूर साथ देने की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि सी.आर.एम स्कीम के अंतर्गत ब्लाक के अलग-अलग गांवों में पराली प्रबंधन के लिए मशीने सब्सिडी पर मुहैया करवाई गई हैं।

यदि किसी किसान को पराली प्रबंधन के लिए मशीन की जरुरत है तो वह ब्लाक कृषि कार्यालय में संपर्क करें परंतु किसी भी हालत में पराली को आग न लगाएं व वातावरण की शुद्धता बरकरार रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार गढ़शंकर लखविंदर सिंह, ए.डी.ओ गढ़शंकर गुरिंदर सिंह व ए.डी.ओ माहिलपुर हरप्रीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Burning Stubble , Stubble Burning , Latest News on Stubble Burning , Stubble Burning News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD