Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

बठिंडा कत्ल कांड : पंजाब पुलिस द्वारा रिकार्ड समय में 72 घंटों के अंदर शूटर काबू एक शूटर की टांग में लगी गोली ; 2 पिस्तौलें बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Gurpreet Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 01 Nov 2023

Last updated on: Nov 01, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने बुधवार को बठिंडा के बलटाना में होटल ग्रैंड विस्टा में एक संक्षिप्त मुकाबले के बाद, बठिंडा के कुलचों की दुकान के मालिक के कत्ल केस सम्बन्धी मुख्य शूटर सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

रोपड़ रेंज के इंस्पेक्टर जनरल गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जो एस. एस. पी. एस. ए. एस. नगर, डाः सन्दीप गर्ग के साथ एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन कर रहे थे, ने बताया कि गोली मारने वाले की पहचान भीखी, मानसा के रहने वाले लवजीत सिंह के तौर पर हुयी है, जबकि उसके दो साथियों की पहचान परमजीत सिंह और कमलजीत सिंह दोनों निवासी मानसा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से .30 बोर के दो पिस्तौलों समेत जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को एक कुलचा दुकान के मालिक हरजिन्दर सिंह उर्फ मेला को दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय गोलियाँ मार कर कत्ल कर दिया जब वह अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा था। इस सम्बन्धी थाना कोतवाली बठिंडा में आइपीसी की धारा 302 और 120 बी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 184 तारीख़ 28/ 10/ 23 को पहले ही केस दर्ज किया गया था।

आईजीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि बलटाना के एक होटल में छिपे हुए बठिंडा कत्ल कांड के साथ सम्बन्धित दोषियों के बारे पुख़ता सूचना के बाद, स्टेट स्पैशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली की पुलिस टीमों और ज़िला एस. ए. एस. नगर पुलिस ने बलटाना के एक होटल ग्रैंड विस्टा में दोषियों का सुराग ढूढंने में कामयाबी हासिल की। जब पुलिस टीमों ने होटल को घेर लिया तो एक दोषी ने पुलिस पार्टी पर गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं, जिस कारण पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी पवन कुमार ज़ख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने भी आत्म-रक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिस दौरान दोषी लवजीत सिंह की दाहिनी टांग में भी गोली लगी। उन्होंने बताया कि ज़ख़्मी डीएसपी पवन कुमार और मुलजिम लवजीत को इलाज के लिए अस्पताल दाखि़ल करवाया गया है।एसएसपी सन्दीप गर्ग ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम, जिन्होंने हरजिन्दर मेला के कत्ल की ज़िम्मेदारी भी ली थी, अर्श डल्ला गिरोह के मैंबर हैं। 

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है। इस संबंधी एक नयीं मामला एफआईआर नं. 321 तारीख़ 01/ 11/ 2023 को आई. पी. सी. की धारा 307, 353, 186 और 34 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना ज़ीरकपुर में केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Gurpreet Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD