Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

हार्दिक पांड्या श्रीलंका, द.अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं: रिपोर्ट

Sports News, Cricket, CWC, CWC 2023, World Cup Schedule, ICC Cricket World Cup, ICC Cricket World Cup 2023, ICC Men Cricket World Cup, ICC Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup 2023, Men Cricket World Cup, World Cup Points Table, Cricket World Cup Points Table, Hardik Pandya, Hardik Pandya Injury, Hardik Pandya Injury Update
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2023

Last updated on: Nov 01, 2023, 00:00 IST

भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या मौजूदा विश्व कप 2023 में चोट के कारण श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं।हार्दिक पांड्या पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे।गेंद को रोकने के प्रयास में हार्दिक का दाहिना टखना मुड़ गया, जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

फिर, पांड्या को रिहैब के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु भेजा गया था जिससे वो जल्द से जल्द फिट होकर वापसी कर सकें।हालांकि, इस ऑलराउंडर के इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर के मुकाबले के लिए सीधे लखनऊ में टीम में शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन लिगामेंट की चोट के कारण उन्हें उस मैच से भी बाहर बैठना पड़ा।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट मेडिकल टीम एनसीए के साथ लगातार संपर्क में है। अगले कुछ दिनों में उनकी फिटनेस पर अपडेट मिलने की उम्मीद है। मगर वह श्रीलंका और दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।

टीम में हार्दिक पांड्या की कमी मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव ने पूरी की। शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विश्व कप के अब तक सिर्फ दो मैचों में 9 विकेट लिए हैं। सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 रन पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में 49 रन की जुझारू पारी खेलकर वापसी की।भारत अंक तालिका में शीर्ष पर है और इतने ही मैचों में छह जीत के साथ टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए कोलकाता जाने से पहले उन्हें गुरुवार को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , CWC , CWC 2023 , World Cup Schedule , ICC Cricket World Cup , ICC Cricket World Cup 2023 , ICC Men Cricket World Cup , ICC Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup 2023 , Men Cricket World Cup , World Cup Points Table , Cricket World Cup Points Table , Hardik Pandya , Hardik Pandya Injury , Hardik Pandya Injury Update

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD