Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

आईएएनएस रिव्यू : सस्पेंस व थ्रिलर से भरपूर 'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो', दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखेगी फिल्म

Bollywood, Review, Nimrat Kaur, Radhika Madan, Bhagyashree, Subodh Bhave, Soham Majumdar, Chinmay Mandlekar, Shruti Vyas, Sumeet Vyas, Sneha Raikar, Ashutosh Gaikwad, Rashmi Agdekar, Sajini Shinde Ka Viral Video Review, Sajini Shinde Ka Viral Video Movie Review, Sajini Shinde Ka Viral Video Reviews, Sajini Shinde Ka Viral Video, Sajini Shinde Ka Viral Video Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2023

Last updated on: Oct 27, 2023, 00:00 IST

निर्देशक - मिखिल मुसाले

निर्माता - मैडॉक फिल्म्स

फिल्म कलाकार - निम्रत कौर, राधिका मदान, भाग्यश्री, सुबोध भावे, सोहम मजूमदार, चिन्मय मंडलेकर, श्रुति व्यास, सुमीत व्यास, स्नेहा रायकर, आशुतोष गायकवाड, रश्मि अगड़ेकर आईएएनएस 

रेटिंग: ****1/2

थ्रिलर फिल्म के मास्टर कहे जाने वाले अल्फ्रेड हिचकॉक ने एक बार कहा था, 'जितना सफल विलेन होता है, उतनी ही सफल पिक्चर होती है।' यह लाइन्स 'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो' पर बिल्कुल सटीक बैठती है, जो इसे मस्ट वॉच फिल्म बनाती है। इसे वीकेंड पर जरूर देखी जानी चाहिए।फिल्म की कहानी एक गुमशुदा लड़की सजिनी शिंदे की है। इसका किरदार राधिका मदान ने निभाया है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है सभी के असल चहरे, उनके विचार, उद्देश्य और एक दूसरे से जुड़े हुए गहरी जड़ों को सामने लाती है।

सजिनी शिंदे एक टीचर है, जो लापता है। फिल्म में कई लोग सजिनी को मौत होने का भी अंदाजा लगाते हैं। वह ऐसे महाराष्ट्रियन परिवार से है, जो आज के समय में भी पुराने रीति रिवाजों को मानते हुए चलता है। घर वालों ने उसकी शादी आईटी कंपनी में काम करने वाले एक लड़के से तय कर दी है।  इस बीच सजिनी अपने स्कूल ट्रिप के लिए विदेश जाती है, जहां वह एक क्लब में ज्यादा ड्रिंक कर लेती है और स्ट्रिपर के साथ डांस करने लगती है। इस दौरान उसकी कोई वीडियो शूट कर लेता है और इंटरनेट पर वायरल कर देता है। 

सजिनी को अपने परिवार, दोस्त, मंगेतर और सहकर्मियों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते वह बेहद खौफनाक कदम उठाती है। सजिनी के दर्द, तकलीफ, और बेकाबू हालात को राधिका मदान ने अपनी शानदार एक्टिंग से अच्छे से प्रदर्शित किया है, जिसे देख दर्शक उसकी इस परेशानी से जुड़ गए हैं और महसूस करने लगते हैं।

केस की जांच करने वाली अधिकारी बेला बरूद के रूप में निम्रत कौर को मामले को सुलझाने के लिए बुलाया जाता है। वो तेज-तर्रार है, जिसे किसी पर भी भरोसा नहीं होता और इस तरह से उसकी रडार में सजिनी के बॉस, सहकर्मी, मंगेतर और परिवार सब आ जाते हैं। वह एक-एक कर सभी की पुरानी सड़ी-गली सोच से पर्दा उठाती है।

चिन्मय मंडलेकर का किरदार राम निम्रत कौर के सपोर्टिंग रोल में है। सिद्धांत कदम के रूप में सोहम मजूमदार ने सजिनी के एक मंगेतर की भूमिका निभाते हुए अपने अभिनय कौशल को खूबसूरती से दिखाया है, जो उसे बचाने से ज्यादा अपनी परवाह करता है।

स्कूल की हेड के रूप में भाग्यश्री सभी को हैरान करने वाली हैं। वहीं, सजिनी के पिता के रूप में सुबोध भावे भी अपने किरदार में अद्भुत हैं।'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो' दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न्स से भरा हुआ हैं। 'ये औरत कार्ड, आधार कार्ड नहीं है जो हर जगह यूज कर सकते हो' जैसे पावरफुल डायलॉग्स वास्तविक मुद्दों को प्रकाश में लाने में मदद करते हैं।

दर्शक एक सेकंड के लिए भी स्क्रीन से अपनी नज़र नहीं हटा पाएंगे। निर्देशक ने फिल्म की शुरुआत से ही उसके अहम किरदारों को सही जगहों पर सेट कर दिया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले उसकी मजबूती है। फिल्म की कहानी दिल को छू जाने वाली है। फिल्म में हर एक एक्टर ने खूब मेहनत की है और इसी वजह से फिल्म को देखना एक शानदार अनुभव है।

मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, दिनेश विजान मिखिल मुसाले द्वारा निर्देशित 'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो' प्रस्तुत करते हैं। फिल्म में राधिका मदान और निम्रत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि भाग्यश्री, सुबोध भावे, चिन्मये मंडलेकर, सोहम मजूमदार, शशांक शिंदे और सुमीत व्यास ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

 

Tags: Bollywood , Review , Nimrat Kaur , Radhika Madan , Bhagyashree , Subodh Bhave , Soham Majumdar , Chinmay Mandlekar , Shruti Vyas , Sumeet Vyas , Sneha Raikar , Ashutosh Gaikwad , Rashmi Agdekar , Sajini Shinde Ka Viral Video Review , Sajini Shinde Ka Viral Video Movie Review , Sajini Shinde Ka Viral Video Reviews , Sajini Shinde Ka Viral Video , Sajini Shinde Ka Viral Video Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD