Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गाजा में अभूतपूर्व मानवीय संकट : संयुक्त राष्ट्र

Trending Topics, Israel Palestine War, Israel Palestine Conflict, Israel Palestine News, Israel Palestine Latest News, Israel Palestine Dispute, Israel Palestine Story, Israel Palestine War Reason, Hamas, Hamas News, Hamas Israel, Hamas Israel News, Gaza, Gaza News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 26 Oct 2023

Last updated on: Oct 26, 2023, 00:00 IST

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा है कि गाजा में मानवीय संकट अभूतपूर्व बिंदु पर पहुंच गया है।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीस्तीन शरणार्थियों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, या यूएनआरडब्ल्यूए ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर गाजा में तुरंत ईंधन भेजने की अनुमति नहीं दी गई तो एजेंसी बुधवार रात तक सभी कार्यों को रोकने के लिए मजबूर हो जाएगी।

ईंधन, पानी, चिकित्सा आपूर्ति और कर्मियों की कमी के कारण अस्पताल बंद हो रहे हैं। कुछ चुनिंदा महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए ईंधन की भारी राशनिंग की जा रही है। ओसीएचए ने कहा, बैकअप जनरेटर निरंतर संचालन के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए हैं और बंद हो सकते हैं।संयुक्त राष्ट्र कर्मियों ने मंगलवार को अस्पतालों का दौरा किया। एक अस्पताल में, उन्होंने सैकड़ों घायल पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को देखा। उनमें से कई बेहोश थे, खुले घावों के साथ बिस्तरों, स्ट्रेचर और फर्श पर सीमित इलाज के साथ लेटे हुए थे। आंगन में एक तंबू था, जिसमें बच्चों समेत दर्जनों लाशें थीं। कई मृतकों को वहां रखा गया है, क्योंकि मुर्दाघर भरे हुए हैं।

खाद्य भंडार ख़त्म हो रहे हैं. विश्व खाद्य कार्यक्रम का अनुमान है कि गाजा में आवश्यक भोजन की वर्तमान आपूर्ति लगभग 12 दिनों के लिए पर्याप्त है। लेकिन ओसीएचए ने कहा कि दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक केवल पांच दिनों तक चलने की उम्मीद है।लोग कुएं का पानी पी रहे हैं, जिसमें नमक की मात्रा बहुत अधिक है और यह स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है। दूषित जल के कारण चिकनपॉक्स, खुजली और दस्त के मामले सामने आ रहे हैं।

आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या अब 1.4 मिलियन से अधिक होने का अनुमान है, इसमें यूएनआरडब्ल्यूए-नामित आश्रयों में शरण लेने वाले लगभग 5 लाख 90 हजार लोग शामिल हैं। अनुमान है कि विस्थापितों में से 15 प्रतिशत से अधिक विकलांग हैं, अधिकांश आश्रय स्थल उनकी जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

ओसीएचए ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट है कि गाजा पट्टी में 40 प्रतिशत से अधिक घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

Tags: Trending Topics , Israel Palestine War , Israel Palestine Conflict , Israel Palestine News , Israel Palestine Latest News , Israel Palestine Dispute , Israel Palestine Story , Israel Palestine War Reason , Hamas , Hamas News , Hamas Israel , Hamas Israel News , Gaza , Gaza News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD