Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

गाजा में स्वास्थ्य प्रणाली 'पूरी तरह से ध्वस्त': फिलिस्तीनी प्रवक्ता

Trending Topics, Israel Palestine War, Israel Palestine Conflict, Israel Palestine News, Israel Palestine Latest News, Israel Palestine Dispute, Israel Palestine Story, Israel Palestine War Reason, Hamas, Hamas News, Hamas Israel, Hamas Israel News, Gaza, Gaza News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजा , 25 Oct 2023

Last updated on: Oct 25, 2023, 00:00 IST

फिलिस्तीनी प्रवक्ता ने कहा है कि गाजा पट्टी में बिजली कटौती और अस्पतालों में जनरेटर चलाने के लिए आवश्यक ईंधन की कमी के कारण स्वास्थ्य प्रणाली "पूरी तरह से ध्वस्त" हो गई है।समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने बताया कि गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इजरायली हमलों में अब तक 65 चिकित्सा कर्मचारी मारे गए हैं, 25 एम्बुलेंस नष्ट हो गए हैं और फिलिस्तीनी क्षेत्र में 12 अस्पताल और 32 स्वास्थ्य केंद्र निष्क्रिय हो गए हैं।

प्रवक्ता ने कहा, "हमें डर है कि हमलों और ईंधन की कमी के कारण आने वाले घंटों में और अधिक (अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र) सेवा देने की स्थिति में नहीं होंगे।"हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, हजारों रॉकेट दागे और अपनी सेना को इजराइली क्षेत्र में भेजा। उसने दो सौ से ज्‍यादा लोगों को बंधक भी बनाया। जवाब में इजराइल ने बड़े पैमाने पर हवाई हमले और दंडात्मक उपाय किए, जिसमें पानी, बिजली, ईंधन और अन्य आवश्यकताओं की आपूर्ति में कटौती के साथ एन्क्लेव की घेराबंदी भी शामिल थी।

जारी इज़राइल-हमास संघर्ष में अब तक गाजा पट्टी में लगभग 5,800 फ़िलिस्तीनी और इज़राइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं।

 

Tags: Trending Topics , Israel Palestine War , Israel Palestine Conflict , Israel Palestine News , Israel Palestine Latest News , Israel Palestine Dispute , Israel Palestine Story , Israel Palestine War Reason , Hamas , Hamas News , Hamas Israel , Hamas Israel News , Gaza , Gaza News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD